लाइव न्यूज़ :

ह्युंडई वेन्यू को क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार, वीडियो में देखें कितनी सुरक्षित है ये कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2019 16:12 IST

वेन्यू की ग्लोबल NCAP में 4 स्टार रेटेड मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा और GNCAP से 5 स्टार रेटेड टाटा नेक्सॉन से टक्कर है।

Open in App
ठळक मुद्देवेन्यू में चालक के चेस्ट और पैर के निचले हिस्सों में पर्याप्त सुरक्षा का बताया गया।वेन्यू का बॉडी स्ट्रक्चर एडवांस्ड हाई स्ट्रेंथ स्टील (AHSS) और हाई स्ट्रेंथ स्टील (HSS) से बना है।  

ह्युंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी सब 4 मीटर कार वेन्यू को लेकर एक बयान दिया और यह कार सितंबर 2019 में ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च की गई थी। ANCAP (ऑस्ट्रेलियन न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में बेची गई कारों के लिये इंडिपेंडेंट सेफ्टी रेटिंग दिया। वेन्यू का क्रैश टेस्ट कई तरह से किया गया।

क्रैश टेस्ट के लिए इस्तेमाल किए गए मॉडल में ड्युअल फ्रंट एयरबैग के साथ ही फ्रंट सीट्स के लिए साइड चेस्ट प्रोटेक्टिंग एयरबैग दिया गया है। साइड हेड प्रोटेक्टिंग एयरबैग (फ्रंट और सेकंड रो के लिए) ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB), लेन सपोर्ट सिस्टम विद लेन कीप असिस्ट (LKA), लेन डिपार्चर वार्निंग (LDW), इमरजेंसी लेन कीपिंग (ELK) दिया गया था।

इस क्रैश टेस्ट में वेन्यू के गो, एक्टिव और एलीट वैरियंट को 4 स्टार मिले हैं। ये कारें 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती हैं। अडल्ट प्रॉटक्शन कैटेगरी में 5 सीटर एसयूवी को 91 परसेंट मिले वहीं चाइल्ड सेफ्टी, रोड यूजर और सेफ्टी असिस्ट में कार को 81,62 और 62 परसेंट मिले।

वेन्यू में चालक के चेस्ट और पैर के निचले हिस्सों में पर्याप्त सुरक्षा का बताया गया। वाइड फ्रंटल टेस्ट में भी ड्राइवर का चेस्ट सुरक्षित पाया गया। भारत में वेन्यू 6 एयरबैग के साथ आती है। व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल फीचर भी कार में दिये गए हैं। देखें वीडियो-

वेन्यू की ग्लोबल NCAP में 4 स्टार रेटेड मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा और GNCAP से 5 स्टार रेटेड टाटा नेक्सॉन से टक्कर है। वेन्यू का बॉडी स्ट्रक्चर एडवांस्ड हाई स्ट्रेंथ स्टील (AHSS) और हाई स्ट्रेंथ स्टील (HSS) से बना है।  

टॅग्स :हुंडईएसयूवीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें