लाइव न्यूज़ :

Hyundai Eon पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जानें कितने रुपये का मिल रहा है फायदा

By सुवासित दत्त | Updated: September 10, 2018 15:00 IST

23 अक्टूबर को कंपनी नई Hyundai Santro (AH2) को लॉन्च करने जा रही है।

Open in App

Hyundai की एंट्री-लेवल हैचबैक Eon पर इन दिनों कंपनी भारी छूट दे रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस कार के स्टॉक को क्लियर करने के लिए ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर कर रही है। Hyundai Eon पर 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 45,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। खबर ये भी है कि नई Hyundai Santro (AH2) जल्द ही Hyundai Eon को रिप्लेस करने वाली है इसलिए कंपनी Eon के स्टॉक को जल्द से जल्द क्लियर करना चाहती है।

Hyundai Eon के 0.8-लीटर D-Lite वेरिएंट की कीमत 3.32 लाख रुपये है। वहीं कार के टॉप-एंड 1.0-लीटर Magna (O) वेरिएंट की कीमत 4.70 लाख रुपये है। डिस्काउंट के बाद कार के बेस वेरिएंट की कीमत 2.72 लाख रुपये होगी।

23 अक्टूबर को कंपनी नई Hyundai Santro (AH2) को लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस नई कार के आधिकारिक नाम की घोषणा नहीं की है। खबरों के मुताबिक नई Hyundai Santro (AH2) में 1.1-लीटर पेट्रोल इंजन लगाया जा सकता है जो 65 बीएचपी पावर देगा। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT का ऑप्शन दिया जाएगा।

टॅग्स :हुंडईह्युंडई इऑनकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें