लाइव न्यूज़ :

झूठी निकली फोर्ड ईकोस्पोर्ट बंद होने की बात, नए इंजन के साथ लॉन्च हुई कार, दिखे ये बड़े बदलाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2020 09:54 IST

सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कार में छह एयरबैग, SYNC 3 इन्फोटेन्मेंट सिस्टम, 8-इंच टचस्क्रीन, कार प्ले के साथ-साथ टॉप-ऑफ-द-लाइन ईको स्पोर्ट एस वैरिएंट में एंड्रॉयड ऑटो कम्पैटिबिलिटी, ड्राइवर असिस्टेंस फीचर दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडीजल इंजन के साथ आने वाली नई इकोस्पोर्ट में 1.5 लीटर TDCi डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 100 PS का पावर और 215Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। BS6 पेट्रोल इंजन वाली नई ईकोस्पोर्ट में 3 सिलिंडर 1.5 लीटर Ti-VCT पेट्रोल इंजन है, जो कि 122 PS का पावर और 149 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

कार निर्माता कंपनी फोर्ड ने नई ईको स्पोर्ट्स (Ford EcoSport) कार लॉन्च कर दिया है। नई 2020 ईकोस्पोर्ट कार नए एमिशन नॉर्म्स वाले BS6 इंजन के साथ लॉन्च की गई है। ईकोस्पोर्ट को पेट्रोल और डीज़न दोनों इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 8.04 लाख और 8.54 लाख रुपये हैं। 

हालांकि यह उनके लिए खुशी की बात है जिन्हें ईकोस्पोर्ट का लुक काफी पसंद आता है। क्योंकि बीच में ऐसा भी कहा जा रहा था कि कंपनी ईकोस्पोर्ट को बंद कर उसकी जगह कोई दूसरी कार लाने की तैयारी में है। 

फोर्ड ने ईकोस्पोर्ट में दिया जाने वाला 1 लीटर इकोबूस्ट इंजन बंद कर दिया है। डीजल इंजन के साथ आने वाली नई इकोस्पोर्ट में 1.5 लीटर TDCi डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 100 PS का पावर और 215Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।BS6 पेट्रोल इंजन वाली नई ईकोस्पोर्ट में 3 सिलिंडर 1.5 लीटर Ti-VCT पेट्रोल इंजन है, जो कि 122 PS का पावर और 149 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। पेट्रोल इंजन में 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन है जबकि डीज़ल इंजन फाइव स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में आती है। 

सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कार में छह एयरबैग, SYNC 3 इन्फोटेन्मेंट सिस्टम, 8-इंच टचस्क्रीन, कार प्ले के साथ-साथ टॉप-ऑफ-द-लाइन ईको स्पोर्ट एस वैरिएंट में एंड्रॉयड ऑटो कम्पैटिबिलिटी, ड्राइवर असिस्टेंस फीचर दिए गए हैं जिनमें ऑटोमेटिक एचआईडी हेडलैंप्स, डेटाइम रनिंग लाइट्स, इलेक्ट्रोक्रोमिक मिरर, रेन सेंसिंग वाइपर्स, पुश बटन स्टार्ट जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। कुछ मॉडल्स में सन-रूफ भी दिया गया है। नई इकोस्पोर्ट के साथ कंपनी स्टैंडर्ड 3 साल या 100,000 किलोमीटर की फैक्ट्री वॉरंटी दे रही है। 

टॅग्स :फोर्ड इकोस्पोर्टकारएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें