E-Vehicals का 22 मार्च से यहां होगा दूसरा एक्सपो शो, हैरान करने वाली होगी नई टेक्नोलॉजी

By भाषा | Published: March 5, 2019 12:13 PM2019-03-05T12:13:50+5:302019-03-05T12:14:43+5:30

इस एक्सपो का आयोजन बीवी टेक एक्सपो इंडिया एक्सपो कर रही है। ई-वाहन विनिर्माताओं का संघ ‘सोसाइटी ऑफ मैनुफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इस एक्सपो के आयोजन में सहयोग कर रहा है।

E-Vehicles 2nd Expo show will Start from 22 March in New Delhi | E-Vehicals का 22 मार्च से यहां होगा दूसरा एक्सपो शो, हैरान करने वाली होगी नई टेक्नोलॉजी

E-Vehicles 2nd Expo show

देश में ई-वाहनों की दूसरी प्रदर्शनी ‘ ई-व्हीकल शो’ का आयोजन दिल्ली में 22 मार्च से शुरू होगा। इस एक्सपो में टाटा, महिंद्रा, काइनेटिक, ओकाया, बॉश और अशोक लीलैंड जैसी प्रमुख कंपनियां अपने ई-वाहन से जुड़े उत्पाद पेश करेंगी। आयोजकों ने सोमवार को जानकारी दी कि इस दूसरी ई-वाहन एक्सपो का आयोजन दिल्ली के ओखला स्थित एनएसआईसीप्रदर्शनी परिसर में 22 से 24 मार्च तक होगा।

इस एक्सपो का आयोजन बीवी टेक एक्सपो इंडिया एक्सपो कर रही है। ई-वाहन विनिर्माताओं का संघ ‘सोसाइटी ऑफ मैनुफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इस एक्सपो के आयोजन में सहयोग कर रहा है।

कंपनी में परियोजना प्रबंधक अनुप्रीत सिंह जग्गी ने कहा,‘‘ इस एक्सपो में टाटा, महिंद्रा, काइनेटिक, ओकाया, अशोक लीलैंड, बॉश, एस्सेल, इंडियन ऑयल, जी ग्रुप समेत कई अन्य इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहन निर्माता कंपनियां अपनी नवीनतम प्रौद्योगिकी और बेहतर बैटरी प्रौद्योगिकी पेश करेंगी। वहीं कई कंपनियां अपने नए उत्पाद भी लेकर आएंगी।’’ 

ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने हाल ही में ‘फेम योजना’ के दूसरे चरण को मंजूरी दी है। इसका लक्ष्य देश की ईंधन आयात निर्भरता और प्रदूषण की समस्या को कम करना है।

जग्गी ने कहा कि इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में जागरूक करना है। साथ-साथ, लोगों को ई-रिक्शा, ई-बाइक, ई-ऑटो जैसे इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से व्यवसाय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ना एवं बढ़ाना है।

Web Title: E-Vehicles 2nd Expo show will Start from 22 March in New Delhi

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे