लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी ने लॉन्च किया BS-6 वाली स्विफ्ट और वैगन आर, बढ़ाई कीमत

By रजनीश | Updated: June 15, 2019 10:54 IST

नए नियमों के मुताबिक 1 अप्रैल 2020 तक सभी वाहन निर्माता कंपनियों को सभी कारों को BS-VI के हिसाब से बदलना है।

Open in App
ठळक मुद्देBS-VI के अनुकूल निर्मित स्विफ्ट और वैगन आर की कीमत में वृद्धि की गई है।दोनों ही कार में बीएस-6 अपडेटेड 1.2 लीटर K12B पेट्रोल इंजन दिया गया है।कार में किसी भी तरह का कोई कॉस्मेटिक बदलाव नहीं किया गया है।

मारुति सुजुकी इंडिया ने भारत स्टेज-VI (बीएस-6) एमिशन नार्म्स वाली स्विफ्ट और वैगन आर 1.2 मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह नया अपडेट फिलहाल दोनों कार के पेट्रोल वर्जन में ही किया गया है। दोनों ही कार में क्रैश प्रोटेक्शन, ड्युअल एयरबैग, एबीएस विद ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट पहले की तरह ही दिए गए हैं।

कीमत-इस नए अपडेट के बाद बीएस-6 टेक्नॉलॉजी पर आधारित दोनों ही कार मारुति सुजुकी स्विफ्ट और वैगन आर 1.2 के पेट्रोल वर्जन की कीमत बढ़ा दी गई है। बीएस-6 वाली स्विफ्ट की कीमत 5.14 लाख से 8.89 लाख तक है। वैगनआर 1.2 पेट्रोल की कीमत 5.10 लाख से 5.91 लाख तक होगी। ये सभी कीमत एक्स शोरूम दिल्ली की हैं।

इंजन-दोनों ही कार में बीएस-6 अपडेटेड 1.2 लीटर K12B पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसे इस तरह से ट्यून किया गया है जिससे 83 बीएचपी की पावर और 115 एनएम का टॉर्क मिलता है। दोनों ही कार में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसके अलावा ऑप्शनल एएमटी और ऑटो गियर शिफ्ट (एजीएस) यूनिट का विकल्प भी मौजूद है।

बीएस-6 नार्म्स के हिसाब से अपडेट स्विफ्ट और वैगन आर में यूज किया गया इंजन पहली बार मारुति सुजुकी की बलेनो के फेसलिफ्ट में दिया गया था जिसे जनवरी 2019 में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा दोनों ही कार में किसी भी तरह का कोई कॉस्मेटिक बदलाव नहीं किया गया है।

इसी के साथ मारुति सुजुकी इंडिया पहली कार निर्माता कंपनी बन गई है जिसने आधिकारिक तौर पर निर्धारित तारीख 1 अप्रैल 2020 से पहले ही बीएस-6 नियमों के मुताबिक कार बनाया। CNG वर्जन में आ गई अल्टो, जानें कीमत और फीचर

दोनों ही कारों को बीएस-6 नियमों के मुताबिक बदलने के अलावा कंपनी ने हाल ही में अल्टो कार का CNG वैरियंट Lxi और Lxi (0) लॉन्च कर दिया है।

टॅग्स :मारुति सुजुकीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें