लाइव न्यूज़ :

फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली की पहली कार थी मारुति की 800, बताई उसके बोनट से जुड़ी ये मजेदार बात

By रजनीश | Updated: April 12, 2020 11:54 IST

मारुति 800 भारत में एक प्रतिष्ठित कार रही है और यह कई प्रसिद्ध लोगों की पहली कार भी रही है। 80 और 90 के दशक में अगर कोई मध्यवर्गीय इस गाड़ी को खरीदता था तो यह उनके स्टेटस को भी दिखाती थी।

Open in App
ठळक मुद्देतस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि उनकी पहली कार मारुति 800 है। इस कार को इम्तियाज काफी पसंद करते थे।इम्तियाज ने मारुति 800 के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए कॉमेंट सेक्शन में कार के बोनट से जुड़ी एक मजेदार बात बताई।

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली रोड ट्रिप के काफी शौकीन हैं। रोड ट्रिप को लेकर उनके प्रेम को हाल ही में शेयर की गई एक तस्वीर से जान सकते हैं। इम्तियाज ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने अपनी पहली कार के साथ रोड ट्रिप पर भी काफी प्रेम दिखाया। 

तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि उनकी पहली कार मारुति 800 है। इस कार को इम्तियाज काफी पसंद करते थे। डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अपनी Maruti 800 के साथ उनकी गोवा की पहली रोड ट्रिप थी। 

इम्तियाज ने मारुति 800 के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए कॉमेंट सेक्शन में एक और मजेदार बात बताई। एक यूजर ने उसी तस्वीर में कॉमेंट करते हुए कहा कि कार का बॉनट खुला हुआ है तो इम्तियाज ने जवाब देते हुए लिखा कि कार में हमेशा ही यह परेशानी रहती थी। जब उन्होंने डीलरशिप से निकाली तो बोनट खुला ही था और सालों तक वो कार को उसी तरह चलाते रहे। बाद में उसी खुले बोनट के साथ ही उन्होंने कार को बेच भी दिया। 

लॉकडाउन के इस दौर में लोग घरों में खाली वक्त में अपनी पुरानी यादों को ताजा तर रहे हैं ऐसा ही कुछ इम्तियाज अली ने भी किया है। उन्हीं यादों से ये तस्वीर निकलकर आई है। जानकारी के अनुसार अली की यह तस्वीर 1990 के करीब की हो सकती है।

मारुति 800 भारत में एक प्रतिष्ठित कार रही है और यह कई प्रसिद्ध लोगों की पहली कार भी रही है। 80 और 90 के दशक में अगर कोई मध्यवर्गीय इस गाड़ी को खरीदता था तो यह उनके स्टेटस को भी दिखाती थी। फिलहाल इम्तियाज के पास BMW 6 सीरीज GT कार है।

टॅग्स :इम्तियाज अलीमारुति सुजुकीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें