लाइव न्यूज़ :

2018 Tata Tigor 10 अक्टूबर को होगी लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीज़र

By सुवासित दत्त | Updated: October 4, 2018 17:29 IST

कार के सभी वेरिएंट्स के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट्स के साथ AMT का भी ऑप्शन मिलता है।

Open in App

टाटा मोटर्स की सब-4 मीटर सेडान Tata Tigor के फेसलिफ्ट मॉडल को 10 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने 2018 Tata Tigor का टीज़र भी जारी कर दिया है। साथ ही इस कार बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। त्योहारों के मद्देनज़र कंपनी 2018 Tata Tigor के ज़रिए अपनी उपस्थिति मज़बूत करना चाहती है। 2018 Tata Tigor में अपडेटेड हेडलैंप, नया क्रिस्टल इंस्पायर्ड एलईडी टेललैंप लगाया गया है ताकि इसके लुक को और प्रीमियम बनाया जा सके।

2018 Tata Tigor में मामूली डिजाइन अपग्रेड भी किया गया है। कार में 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रिवर्स कैमरा डिस्प्ले भी लगाया गया है। कार में Tata Nexon की तरह एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ साथ नेविगेशन सिस्टम भी लगाया गया है।

 

2018 Tata Tigor के इंजन स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये कार 1.2-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन और 1.05-लीटर Revotorq डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ आती है। कार में लगा पेट्रोल इंजन 84 बीएचपी का पावर और 114Nm का टॉर्क देता है। वहीं, इसका डीज़ल इंजन 69 बीएचपी का पावर और 140Nm का टॉर्क देता है। कार के सभी वेरिएंट्स के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट्स के साथ AMT का भी ऑप्शन मिलता है।

टॅग्स :टाटा मोटर्सटाटा टिगॉरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें