लाइव न्यूज़ :

10 साल का छोटू ड्राइवर, ऐसे भगा रहा था कार पकड़ने वाले के पसीने छूटे, विडियो देखें कैसे कटा चालान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 18:01 IST

वीडियो बनाने वाला पहले तो थोड़ी देर तक कार की नंबर प्लेट पर फोकस रखता है बाद में वह कार के साइड में पहुंच कर बच्चे को कार चलाते हुए रिकॉर्ड करता है। 

Open in App
ठळक मुद्देट्वीटर यूजर नीलेश ने लिखा, बेवकूफी भरा कदम है या तो जानबूझकर की गई गलती है।घटना हैदराबाद में 8 दिसंबर 2019 को सुबह 9.32 बजे की है।

सोशल मीडिया में एक छोटे ड्राइवर का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में लगभग 10-12 साल की उम्र का एक बच्चा कार चलाते हुए दिख रहा है। सोशल मीडिया में वायरल ट्वीट के मुताबिक यह घटना 8 दिसंबर की। यह वीडियो हैदराबाद के आउटर रिंग रोड का बताया जा रहा है। छोटा लड़का जब कार चला रहा है उस दौरान पीछे की सीट पर दो लोग बैठे हुए हैं। जिनके बारे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो बच्चे के माता-पिता होंगे। इस वीडियो क्लिप को ट्विटर पर टाइगर नीलेश नाम के ट्वीटर हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो बनाने वाला पहले तो थोड़ी देर तक कार की नंबर प्लेट पर फोकस रखता है बाद में वह कार के साइड में पहुंच कर बच्चे को कार चलाते हुए रिकॉर्ड करता है। 

ट्वीटर यूजर नीलेश ने लिखा, बेवकूफी भरा कदम है या तो जानबूझकर की गई गलती है। हैदराबाद में 8 दिसंबर 2019 को सुबह 9.32 बजे की घटना है। कैसे ये लोग अपनी और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। माता-पिता की मौजूदगी में बच्चा कार चला रहा है। ट्वीट में हैदराबाद पुलिस को भी टैग किया गया है।इसके बाद एक अन्य ट्वीट किया गया है जो वेरीफाई अकाउंट तो नहीं है लेकिन ट्रैफिक पुलिस के नाम से है। इस ट्वीट में खुशाईगुड़ा पुलिस स्टेशन से इस कार के नाम ई-चालान काटने की जानकारी दी गई है।  

टॅग्स :ट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतड्राइविंग सिखाने के साथ ट्रैफिक सेंस भी करना होगा विकसित

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतTraffic Advisory: नोएडा में आज दलित प्रेरणा स्थल के पास यातायात मार्ग में बदलाव, घर से निकलने से पहले चेक कर लें ट्रैफिक का हाल

भारतDelhi Traffic Advisory Today: AI समिट 2026 में पीएम मोदी, मैक्रों होंगे शामिल, कई सड़कों पर आम लोगों की नो एंट्री; पढ़ें यातायात सलाह

भारतAI Impact Summit 2026: 16 से 20 फरवरी तक दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानें कौन से रास्ते बंद और कौन से खुले

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें