एडिटर्स गिल्ड ने हाल में दावा किया था कि मणिपुर में जातीय हिंसा पर मीडिया में आयी खबरें एकतरफा हैं। जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है उनमें एडिटर्स गिल्ड की अध्यक्ष सीमा मुस्तफा और तीन सदस्य - सीमा गुहा, भारत भूषण तथा संजय कपूर शामिल हैं। ...
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जहां द्रमुक नेता की टिप्पणी को ‘नफरती भाषण’ करार देते हुए उच्चतम न्यायालय से उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई करने की अपील की। वहीं दूसरी तरफ कई नेताओं ने भी कड़ा विरोध दर्ज कराया। ...
इसरो ने कहा कि पेलोड द्वारा एकत्र किया गया डेटा पृथ्वी पर भेज दिया गया है और पेलोड अब बंद हो गए हैं। इसरो को उम्मीद है कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान 22 सितंबर के आसपास फिर से काम करना शुरू कर देंगे। ...
जी20 सम्मेलन में अधिकांश देशों के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा लेंगे लेकिन चीनी राष्ट्रपति नई दिल्ली नहीं आएंगे। उनकी जगह चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग भारत में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। बीजिंग ने इसकी पुष्टि कर दी है। ...
जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा लगभग 130,000 सुरक्षाकर्मियों द्वारा की जाएगी, जिसमें 80,000 दिल्ली पुलिस के जवान भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय बलों के लगभग 45,000 कर्मी विशेष नीले रंग की पोशाक में में होंगे। ...
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पिछले चार महीनों में पूरी दुनिया ने देखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खराब नीतियों के कारण मणिपुर संकट में है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में संवैधानिक मशीनरी और समुदायों के बीच विश्वास पूरी तरह से टूट गया है। ...
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इस टिप्पणी ने विपक्ष के असली चरित्र को उजागर कर दिया है। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में त्रिवेदी ने द्रमुक नेता को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह बयान उनके द्वारा अलग ...
यूक्रेन की वायुसेना ने टेलीग्राम संदेश में बताया कि रूसी सेना ने ईरान में निर्मित 25 शाहिद ड्रोन से रविवार तड़के डेन्यूब नदी के किनारे हमला किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ एंद्रिये येरमाक ने बताया कि यह हमला रूस द्वारा ...