लाइव न्यूज़ :

आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

By भाषा | Updated: September 11, 2020 21:02 IST

टोक्यो ओलंपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकरी तोशीरो मुतो हालांकि साफ कर चुके हैं कि 23 जुलाई 2021 से प्रस्तावित इन खेलों के लिए टीके की जरूरत अनिवार्य नहीं होगी...

Open in App

कोविड-19 के कारण एक साल के लिए स्थगित टोक्यो ओलंपिक के शुरु होने में लगभग 310 दिन बचे हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के पास इस वैश्विक खेलों के आयोजन को लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है।

आईओसी अघ्यक्ष थॉमस बाक ने इस सप्ताह आईओसी कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद कहा, ‘‘अगले साल कैसा माहौल होगा, हम नहीं जानते। ओलंपिक के लिए अंतिम परिदृश्य और अंतिम रूख क्या होगा, इसका ठोस जवाब देना अभी जल्दबाजी होगी।’’

चार वर्षों में होने वाले इन खेल आयोजन को लेकर कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए गठित जापान की कार्यबल की कई बैठकें हो चुकी हैं। इसके कुछ नतीजों के बारे में 24-25 सितंबर को पता चलेगा जब आईओसी और जापानी अधिकारी औपचारिक ऑनलाइन बैठकों में मुलाकात करेंगे।

बाक को कोविड-19 की अधिक जांच और टीके के तैयार होने की संभावना से उम्मीद है कि इन खेलों का आयोजन होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ इससे खेलों की आयोजन समिति को काफी मदद मिलेगी। इन सब पर खेलों से पहले किसी स्तर पर हमें सही फैसला करना होगा।’’

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020कोरोना वायरसजापानओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह

एथलेटिक्सकेरल में ओलंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज, भारतन नायर के नाम पर सड़क