लाइव न्यूज़ :

नंगे पैर 11 सेकेंड में लगाई 100 मीटर दौड़, रामेश्वर गुर्जर बोले- सही ट्रेनिंग मिले तो उसेन बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ दूंगा

By भाषा | Updated: August 18, 2019 19:58 IST

बोल्ट ने 2009 में 9.58 सेकेंड में 100 मीटर दौड़ पूरी करते हुए रिकार्ड बनाया था। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की वेबसाइट के मुताबिक भारतीय रिकॉर्ड अमिय कुमार मलिक के नाम है जिन्होंने 2016 में 10.26 सेकेंड का समय लिया था।

Open in App

सोशल मीडिया के माध्यम से सुर्खियां बटोरने वाले मध्य प्रदेश के धावक रामेश्वर गुर्जर ने उम्मीद जताई कि अगर उन्हें सही प्रशिक्षण मिला तो वह जमैका के स्टार धावक उसेन बोल्ट के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 19 साल के गुर्जर 100 मीटर की दौड़ नंगे पांव दौड़ते हुए 11 सेकेंड में पूरी करते हुए दिख रहे हैं। वह राज्य के शिवपुरी जिले के नरवार गांव के किसान परिवार से आते हैं।

उनके वीडियो को देखने के बाद राज्य के खेल मंत्री जीतू पटवारी ने उन्हें भोपाल बुलाया था। गुर्जर ने शनिवार को भोपाल में मंत्री से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, ‘‘उसेन बोल्ट ने रिकॉर्ड 9.58 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ को पूरा किया था। मुझे उम्मीद है कि सुविधाएं और उचित प्रशिक्षण मिलने के बाद मैं उस रिकार्ड को तोड़ दूंगा।’’ गुर्जर ने कहा कि वह सेना से जुड़ने के लिए पिछले छह महीने से 100 मीटर की दौड़ का अभ्यास कर रहे हैं लेकिन लंबाई कम होने के कारण उनका चयन नहीं हुआ।

उन्होंने कहा,‘‘पहले मैं 100 मीटर की दौड़ को 12 सेकेंड से अधिक समय में पूरा करता था लेकिन छह महीने के अभ्यास के बाद मैं इसे 11 सेकेंड में पूरा कर पा रहा हूं।’’ केन्द्रीय खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने गुर्जर को मदद का भरोसा दिया। इससे पहले शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने ट्विटर पर उनका वीडियो साझा करते हुए रीजीजू को टैग कर लिखा था, ‘‘भारत प्रतिभाशाली व्यक्तियों से भरा हुआ है। जरूरत है उन्हें सही अवसर और मंच देने की, वे देश के लिए इतिहास रच सकते हैं। भारतीय खेलों और रीजीजू जी से इस एथलीट के कौशल को निखारने में मदद की मांग करता हूं।’’

रीजीजू ने उन्हें जवाब देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ शिवराज जी किसी को बोलिए कि उसे मेरे पास लेकर आये। मैं किसी एथलेटिक्स अकादमी में उसका दाखिला करवाउंगा।’’ गुर्जर भोपाल में मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी में ट्रायल और परीक्षण दे सकते हैं। पटवारी ने उन्हें प्रशिक्षण और दूसरी सुविधाएं देने का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ग्रामीण प्रतिभाओं का चयन राज्य ओलंपिक के जरीये किया जाएगा और खेल अकादमी में उन्हें सभी सुविधाएं दी जाएंगी।’’ गुर्जर ने कक्षा 10 तक की पढ़ाई की है और परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के कारण वह आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख सके। बोल्ट ने 2009 में 9.58 सेकेंड में 100 मीटर दौड़ पूरी करते हुए रिकार्ड बनाया था। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की वेबसाइट के मुताबिक भारतीय रिकॉर्ड अमिय कुमार मलिक के नाम है जिन्होंने 2016 में 10.26 सेकेंड का समय लिया था।

टॅग्स :मध्य प्रदेशवायरल वीडियोकिरेन रिजिजूउसेन बोल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह