लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्री किरेन रिजीजू ने चरणबद्ध तरीके से ट्रेनिंग शुरू करने का दिया भरोसा, 6 सदस्यीय समिति गठित

By भाषा | Updated: May 11, 2020 09:49 IST

कोविड-19 महामारी के कारण भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के सभी केंद्रों में अभ्यास और प्रशिक्षण बंद है...

Open in App

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने कोरोना वायरस के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन के हटने के बाद सभी केंद्रो में खेल से जुड़े प्रशिक्षण को चरणबद्ध तरीके से शुरू करने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया। इसके बाद खेल मंत्री किरेन रिजीजू ने आश्वासन दिया कि लॉकडाउन हटने के बाद एलीट खिलाड़ी अभ्यास शुरू कर सकते हैं।

इस छह सदस्यीय समिति की अध्यक्षता साइ के सचिव रोहित भारद्वाज करेंगे जबकि टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश राजगोपालन, कार्यकारी निदेशक (परिचालन) एसएस रॉय, एसएस सरला, कर्नल बीके नायक और टॉप्स के सहायक निदेशक सचिन के. इसके अन्य सदस्य हैं।

रिजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘लॉकडाउन के हटने के बाद प्रतिबंधों को कम किया जाएगा। इसके बाद हमारे एलीट एथलीट अभ्यास सत्र को चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू कर सकेंगे। मैं खिलाड़ियों और सभी हितधारकों से अपील करता हूं कि वे जल्दबाजी ना करें क्योंकि इस समय स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’

रिजीजू ने लाॉकडाउन के कारण साइ के विभिन्न केन्द्रों में फंसे खिलाड़ियों से बात भी की। कोविड-19 महामारी के कारण साइ के सभी केंद्रों में अभ्यास और प्रशिक्षण बंद है। समिति एसओपी का मसौदा तैयार करेगी जिसमें प्रशिक्षण शुरू होने के बाद इस महामरी से बचाव का उपाय होगा। प्रशिक्षुओं, कोचों, तकनीकी और गैर-तकनीकी सहायता कर्मचारियों, एनएसएफ (राष्ट्रीय खेल महासंघों), प्रशासकों के अलावा मेस और छात्रावास के कर्मचारियों को इस मसौदे के मुताबिक ही काम करना होगा।

परिसर में आने वाले आगंतुकों और खेलों से जुड़े हितधारकों को भी इस मसौदे का पालन करना होगा। समिति की सिफारिशों को संबंधित एनएफएस और अन्य हितधारकों से परामर्श कर के तैयार किया जाएगा जिसे अंतिम अनुमोदन के लिए खेल मंत्रालय को भेजा जाएगा। सभी एनएसएफ को महामारी से बचने के उपायों की अपनी सिफारिशों को साझा करने के लिए कहा गया है। इसमें तैराकी के लिए अलग समिति का गठन किया गया है।

टॅग्स :किरेन रिजिजूकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनइंडियामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह