लाइव न्यूज़ :

Zhuhai China: 35 लोगों की मौत और 43 घायल?, झुहाई में चालक ने वाहन को भीड़ में घुसाया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 12, 2024 17:17 IST

Zhuhai China: झुहाई शहर में एक चालक ने वाहन को भीड़ में घुसा दिया जिससे 35 लोगों की जान चली गयी एवं 43 अन्य घायल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देZhuhai China: सरकारी टेलीविजन सीसीटीवी ने जानकारी दी।Zhuhai China: कार के ड्राइवर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।Zhuhai China: चीन के झुहाई शहर में बड़ा हादसा हो गया। 

Zhuhai China: चीन के झुहाई शहर में बड़ा हादसा हो गया। चीन के दक्षिणी शहर गुआंगडोंग प्रांत के झुहाई में सोमवार रात एक "बड़ी वीभत्स घटना" में 35 लोग मारे गए। कार के नियंत्रण खोकर एक खेल केंद्र के बाहर जमा भीड़ में घुस जाने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। लगभग 43 अन्य घायल हो गए। सरकारी टेलीविजन सीसीटीवी ने जानकारी दी। हांगकांग के मिंग पाओ अखबार के मुताबिक, सोमवार शाम को हुई इस घटना के तुरंत बाद कार के ड्राइवर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। 62 वर्षीय व्यक्ति फैन ने स्टेडियम के बाहर भीड़ में गाड़ी घुसा दी।

अधिकारियों ने कहा कि खुद को मारने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोका और अस्पताल ले जाया गया। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारियों से सोमवार को हिट-एंड-रन मामले में घायल हुए लोगों का तत्काल इलाज सुनिश्चित करने को कहा है। "चरम मामलों को सख्ती से रोकने" का आदेश दिया। चीन में हिट-एंड-रन का बड़ा मामला है। 

दक्षिणी चीनी शहर झुहाई में एक व्यक्ति ने अपनी कार से एक खेल परिसर में व्यायाम कर रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 35 लोगों की मौत हो गयी और 43 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि 62 वर्षीय चालक को हिरासत में ले लिया गया, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह हमला था या फिर हादसा।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। सोमवार रात को हुई इस घटना के बाद से इलाके में निगरानी कड़ी कर दी गई है क्योंकि झुहाई एयरशो मंगलवार से शुरू हो चुका है। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान केवल उसके उपनाम फैन से की। पुलिस ने बयान में बताया कि वाहन ने सोमवार शाम को ‘कई’ पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी थी। घटना से जुड़े एक वीडियो में अग्निशमन विभाग के एक कर्मी को एक व्यक्ति पर ‘सीपीआर’ देते हुए देखा जा सकता है। समाचार ब्लॉगर ली यिंग ने वीडियो साझा किया, जो ‘एक्स’ पर टीचर ली के नाम से जाने जाते हैं।

वीडियो में दर्जनों लोग खेल परिसर में दौड़ने वाले ट्रैक पर पड़े हुए दिखाई दे रहे थे। एक वीडियो में एक महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘मेरा पैर टूट गया’। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस घटना में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया। सिन्हुआ की खबर के अनुसार, शी ने अपराधी को कानून के अनुसार सजा देने की भी बात कही।

टॅग्स :चीनPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल