लाइव न्यूज़ :

ज़ैनब केस पर पाकिस्तान में भारी विरोध प्रदर्शन, लाखों लोग सड़क पर उतरे

By भारती द्विवेदी | Updated: January 11, 2018 14:59 IST

आठ साल की मासूम ज़ैनब की निर्मम हत्या के कारण लोगों में गुस्सा भर गया है।

Open in App

ज़ैनब मामले पर पाकिस्तान में भारी विरोध प्रदर्शन चल रहा है। लाखों लोग सड़क पर उतर आए हैं। पूरे पाकिस्तान भर से लोग मामले में सड़क पर उतर कर विरोध दर्ज करा रहे हैं। इस साल चार जनवरी को पाकिस्तान के कसूर जिले में 8 साल की ज़ैनब की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। दो दिन पहले पहले पुलिस को ज़ैनब की लाश बहुत बुरी हालत में मिली थी।

रेप और हत्या की इस घटना ने पूरे पाकिस्तान में उबाल ला दिया है। धरना-प्रदर्शन में अब तक कई लोग घायल भी हुए हैं। पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' के मुताबिक 2 लोगों की जान भी चली गई है। लोग सड़कों पर उतर सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। और पुलिस के रवैये की वजह से भीड़ हिंसक होते जा रही है।

ज़ैनब मामले में चार जनवरी से अब तक क्या हुआ

- चार जनवरी को ज़ैनाब की किडनैपिंग हुई।

- एक दिन बाद यानी 5 जनवरी को गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज हुई। 

- सोशल मीडिया पर पीरोवला रोड की सीसीटीवी फुटेज आया। जिसमें ज़ैनाब एक अनजान शख्स के साथ दिखी।

- 9 जनवरी को पुलिस को कचरे की ढेर से ज़ैनब की लाश मिली।

- पुलिस ने ये कंफर्म किया कि रेप के बाद गला दबाकर हत्या हुई है।

- लोगों ने इसका विरोध करते हुए धरना-प्रर्दशन शुरू किया। पुलिस की लापरवाही का गुस्सा लोगों ने सोशल मीडिया में निकाला।

- प्रोटेस्ट कर रहे लोगों पर पुलिस ने गोलीबारी की, जिसमें 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

- लाहौर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। पंजाब प्रांत के सीएम शहबाज़ शरीफ़ ने भी घटना को संज्ञान में लिया है।  

टॅग्स :पाकिस्तानरेपमाहिरा खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजब 8 साल की ज़ैनब के लिए एकजुट हुआ पूरा पाकिस्तान

क्राइम अलर्टभोपाल गैंगरेप: चारो दोषियों को उम्रकैद, पीड़िता ने की थी मांग- चौराहे पर दो फांसी

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट