लाइव न्यूज़ :

सिर्फ मलेशिया ही नहीं, इन देशों में भी भारतीयों को मिलती है वीजा-फ्री एंट्री, जानिए..

By आकाश चौरसिया | Updated: November 27, 2023 16:54 IST

मलेशिया के अलावा इन देशों में जाकर छुट्टियां सेलिब्रेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको वीजा की भी जरुरत नहीं होगी, बस आपको सुरक्षा चैनल से गुजरना होगा। इस फेहरिस्त में हॉन्ग-कॉन्ग से लेकर कतर तक शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअगर भारतीय टूर प्लान कर रहे हैं, तो इन देशों का रुख कर सकते हैंइन देशों में मिल रही है वीजा-फ्री एंट्रीइसके लिए आपको बस एयरपोर्ट और उस देश में सुरक्षा व्यवस्था से गुजरना होगा

नई दिल्ली: अगर आप ट्रैवलर हैं तो इन जगहों के बारे में जानिए, जिसके तहत वीजा-फ्री एंट्री इन देशों में ले सकते हैं। यह भारतीयों के लिए जानने का सुनहरा मौका है कि आप दुनिया के इन देशों में बिना वीजा के साथ जा सकते हैं। वीजा एक आधिकारिक डॉक्यूमेंट होता है, जिसके तहत कोई भी देश आपको अपने यहां घूमने, पढ़ने या किसी काम के लिए आपको पधारने का मौका देता है। 

मलेशिया उन देशों की फेहरिस्त में नया है, जिन्होंने अब तक भारतीयों को अपने यहां बिना वीजा के आने की अनुमति दी है। इससे पहले थाईलैंड ने भारतीयों को बिना वीजा के अपने यहां बिना वीजा के स्वागत किया था।

भारतीय सरकार के विदेश मंत्रालय के अनुसार इन देशों में अभी भी वीजा फ्री एंट्री दी जा रही है। इसमें पहला नाम बारबाडोस का है, फिर भूटान, डोमिनियन रिपब्लिक, फिजी, हैती, नीयू आईलैंड, हॉन्ग-कॉन्ग, कजख्स्तान, मालदीव, नेपाल, कतर, सेनेगल, श्रीलंका, द कुक आईलैंड, सैंट विनसेंट और द ग्रेनाडाइन्स और सैंट लुसिया इसमें शामलि हैं।    

सूची में थाईलैंड और मलेशिया भी जुड़ गए हैं, वे देश जिन्होंने हाल ही में भारतीयों को पासपोर्ट के लिए वीजा-मुक्त सुविधाओं की घोषणा की है। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के नेतृत्व में मलेशियाई सरकार ने इस नीति परिवर्तन की घोषणा की क्योंकि उन्होंने देश को चीनी और भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा फ्री कर दिया।

पुत्रजया में पीपुल्स जस्टिस पार्टी की वार्षिक कांग्रेस में अपने दिए भाषण में प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इस बात की घोषणा की है। इसकी प्रक्रिया अगले 1 दिसंबर से शुरू हो रही है, भारतीय अब यहां पर बिना वीजा के आ और जा सकते हैं। लेकिन, भारतीयों को सुरक्षा जांच में सहयोग करना होगा।

टॅग्स :मलेशियाQatarमालदीवनेपालहॉन्ग कॉन्गHong Kong
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा