लाइव न्यूज़ :

यमन के विद्रोहियों ने हवाईअड्डे पर हमला किया, एक विमान में लगी आग

By भाषा | Updated: February 10, 2021 18:07 IST

Open in App

दुबई, 10 फरवरी (एपी) यमन के हूती विद्रोहियों ने दक्षिण पश्चिम सउदी अरब में अभा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को निशाना बनाते हुए हमला किया, जिससे वहां खड़े एक यात्री विमान में आग लग गई। सउदी सरकारी टीवी ने यह जानकारी दी।

अल अखबारिया टीवी की बुधवार की खबर के मुताबिक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में किसी के हताहत होने के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

यह हवाईअड्डा यमन की सीमा के नजदीक है। हूती विद्रोही अक्सर ही सीमावर्ती इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले करते रहते हैं। हाल के वर्षों में इन हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हुए थे।

हालांकि, बुधवार की घटना पहला हमला है जिसमें हवाईअड्डे पर कोई यात्री विमान क्षतिग्रस्त हुआ है। उड़ानों की जानकारी देने वाली वेबसाइटों पर उड़ानों के आवागमन में विलंब होने या उन्हें रद्द कर दिये जाने की जानकारी दी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल