लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया के आधिकारिक अखबार में चीनी राष्ट्रपति ने लिखा लेख, कहा- प्योंगयांग के साथ बीजिंग की दोस्ती स्थायी है

By भाषा | Updated: June 19, 2019 17:20 IST

शी उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के निमंत्रण पर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को प्योंगयांग की यात्रा करेंगे। यह साल 2005 के बाद से किसी चीनी राष्ट्रपति की उत्तर कोरिया की पहली यात्रा होगी।

Open in App

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उत्तर कोरिया के आधिकारिक समाचार पत्र में बुधवार को अपनी राय व्यक्त करते हुए एक लेख लिखा जिसमें कहा कि अलग-थलग पड़े उत्तर कोरिया के साथ बीजिंग की दोस्ती स्थायी है। चीनी राष्ट्रपति का उत्तर कोरियाई अखबार में लेख लिखना अपने आप में दुर्लभ मामला है। यह लेख शी की प्योंगयांग की निर्धारित यात्रा से एक दिन पहले प्रकाशित हुआ है।

शी उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के निमंत्रण पर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को प्योंगयांग की यात्रा करेंगे। यह साल 2005 के बाद से किसी चीनी राष्ट्रपति की उत्तर कोरिया की पहली यात्रा होगी। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब किम और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच परमाणु वार्ता खटाई में पड़ गई है।

फरवरी में हुई दूसरी शिखर वार्ता में दोनों नेता किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए। उत्तर कोरिया की सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के आधिकारिक मुखपत्र रोडोंग सिनमुन में एक लेख में शी ने कहा कि चीन पूर्वी एशिया क्षेत्र में ‘‘स्थायी स्थिरता’’ कायम करने के लिए प्योंगयांग के साथ संयुक्त योजना पर काम करना चाहता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम कोरियाई प्रायद्वीप के मुद्दों पर बातचीत में प्रगति करने के लिए उत्तर कोरियाई और अन्य संबंधित पक्षों के साथ संपर्क और समन्वय मजबूत करके क्षेत्रीय शांति, स्थिरता, विकास और समृद्धि में सक्रियता से योगदान देंगे।’’

शी ने कहा कि इस साल बीजिंग-प्योंगयांग संबंधों की 70वीं वर्षगांठ है। उन्होंने कहा, ‘‘आप कह सकते हैं कि यह दोस्ती स्थिर है।’’ विश्लेषकों का कहना है कि शी की यात्रा उनके प्रभाव और किम के लिए समर्थन को लेकर ट्रंप के लिए एक संकेत है।

टॅग्स :चीनउत्तर कोरियाजी जिनपिंगकिम जोंग उनडोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा