लाइव न्यूज़ :

Coronavirus पर दुनिया के सामने खुलासा करने वाली चीन की डॉ. आई फेन लापता, हिरासत में लिए जाने की आशंका

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 1, 2020 12:55 IST

Coronavirus: पिछले साल दिसंबर में अपने सहयोगी डॉक्टर्स के साथ मिलकर इस घातक वायरस के बारे में सबको सचेत करने वाली डॉ आई फेन अब कहीं लापता हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी सकरार की पोल खोलने वालीं डॉ आई फेन अब लापता हो गई हैं।डॉ फेन के कहा था- अगर मुझे यह पता होता कि यह विषाणु इतने लोगों की जान ले लेगा तो मैं चुप नहीं बैठती।

वुहान: चीन के वुहान (Wuhan) से शुरू हुए कोरोना वायरस (Coronavirus) ने अब पूरे विश्व को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इसका सबसे ज्यादा असर यूरोप में देखने को मिल रहा है। वहीं, अब कई देश ऐसे हैं जो सामने से चीन को कोविड-19 (COVID-19) के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस बीच वुहान सेंट्रल हॉस्पिटल (Wuhan Central Hospital) के इमरजेंसी डिपार्टमेंट की निदेशक डॉ. आई फेन (Dr Ai Fen) के लापता होने की खबर सामने आई है।

डेली मेल की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर में अपने सहयोगी डॉक्टर्स के साथ मिलकर इस घातक वायरस के बारे में सबको सचेत करने वाली डॉ आई फेन अब कहीं लापता हो गई हैं। उन्हें चीनी अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। 

इससे पहले वुहान में जिस डॉक्टर ने इस संक्रमण के बारे में सबसे पहले बात की थी, उसकी मौत की भी खबर आ चुकी है। ऐसी रिपोर्ट है और उसे पहले चीन के आला-अधिकारियों ने चुप रहने को कहा था। 

रिपोर्ट्स के अनुसार चीन में ऐसे कई लोग हैं, जोकि कोरोना वायरस के प्रकरण के सामने आने के बाद से लापता हैं।बता दें कि डॉ आई फेन वही डॉक्टर हैं, जिन्होंने हाल ही में चीन के सरकारी तंत्र की पोल खोली थी। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि उनके कई साथ इस संक्रमण की चपेट में हैं और कई लोग इससे मर रहे हैं, लेकिन जब दिसंबर 2019 में इस विषाणु के बारे में चीन सरकार को बताया गया तो उन्होंने हमें चुप करने को कह दिया था।

एक चीनी मैगज़ीन रेनवू से बातचीत के दौरान डॉ फेन के कहा था, 'अगर मुझे यह पता होता कि यह विषाणु इतने लोगों की जान ले लेगा तो मैं चुप नहीं बैठती। मैं पूरी दुनिया में ये बात सभी को बताती। जिस भी माध्यम से कह पाती मैं ये जानकारी सभी को देती। फिर चाहे मुझे कोई जेल में ही क्यों न डाल देता। मैं किसी चीज की परवाह नहीं करती।'

अपनी बात को जारी रखते हुए डॉ फेन ने कहा था, 'मुझे पता था कि इसका प्रसार एक संक्रमित इंसान के संपर्क में आने से दूसरे को होगा। चीनी अधिकारियों के इसके पुष्टि करने के एक दिन बाद ही 21 जनवरी को इमरजेंसी विभाग में आने वाले मरीजों की संख्या पहले ही दिन में 1,523 तक पहुंच गई थी, जो कि सामान्य दिनों की तुलना में तीन गुना ज्यादा थी।'

मालूम हो, दुनिया भर में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। भारत में भी इसके कारण अब तक 35 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि इसने 1238 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। हालांकि, 132 स्वस्थ भी हो चुके हैं।

टॅग्स :चीनकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला