लाइव न्यूज़ :

उत्तर पश्चिम यूरोप में मौसम गर्म होने के कारण वायरस को लेकर चिंता बढ़ी

By भाषा | Updated: March 31, 2021 22:08 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 31 मार्च (एपी) उत्तर-पश्चिमी यूरोप के अधिकांश हिस्से में बुधवार को मौसम असामान्य रूप से गर्म रहा, जिसके कारण लोगों ने नतीजों की परवाह किए बिना अपने घरों से बाहर का रुख किया जबकि महाद्वीप के इस भाग में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता भी बढ़ गयी है।

बेल्जियम में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और वर्ष के प्रारंभ में यहां इतना अधिक तापमान कभी नहीं हुआ जबकि इंग्लैंड में मार्च महीने में बुधवार को तापमान सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया । इंग्लैंड में कोविड-19 के नये मामलों में भारी गिरावट होने के बाद पाबंदियों में ढील दी गयी है।

बेल्जियम में पारा 24.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है । इसके बाद देश में हजारों लोग पार्क एवं समुद्र तटों की ओर निकल गये । अच्छा मौसम के शुक्रवार एवं ईस्टर सप्ताहांत तक रहने की संभावना है ।

धूप भरा मौसम बेल्जियम के 1.15 एक करोड़ लोगों के खुशखबरी से कम नहीं है क्योंकि उन्होंने हाल में हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी को झेला है। हालांकि देश की सरकार को संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर चिंता है।

बेल्जियम में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 876,000 से अधिक मामले सामने आये हैं और 23,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना