लाइव न्यूज़ :

320,000 यूरो में नीलाम हुआ दुनिया का सबसे बड़े साफ पानी के मोती

By भाषा | Updated: June 1, 2018 13:35 IST

अपने विशिष्ट आकार के कारण यह मोती ‘ स्लीपिंग लॅायन ’ के नाम से मशहूर है। ऐसी संभावना है कि 18 वीं सदी के शुरुआती काल में संभवत: चीन सागर अथवा पर्ल नदी में यह मूर्त रूप में आया। 

Open in App

द हेग, 1 जून: दुनिया के सबसे बड़े साफ पानी के मोती की नीदरलैंड में 320,000 यूरो (374,000 डॉलर) में नीलामी हुई। कभी इस मोती का संबंध 18 वीं सदी की रूस की साम्राज्ञी ‘ कैथरीन द ग्रेट ’ से था। अपने विशिष्ट आकार के कारण यह मोती ‘ स्लीपिंग लॅायन ’ के नाम से मशहूर है। ऐसी संभावना है कि 18 वीं सदी के शुरुआती काल में संभवत: चीन सागर अथवा पर्ल नदी में यह मूर्त रूप में आया। नीलामी घर वेंदुएहुईस ने यह जानकारी दी। नीलामीकर्ताओं ने बताया कि 120 ग्राम (4.2 औंस) का यह बेशकीमती जवाहरात करीब सात सेंटीमीटर (2.7 इंच) लंबा है। इसकी यही खासियत इसे दुनिया के तीन सबसे बड़े मोतियों में से एक बनाती है। इस मोती को एक जापानी कारोबारी ने कल 320,000 यूरो में खरीदा। वर्ष 1765 के दौरान यूनाइटेड ईस्ट इंडीज कंपनी का एक डच व्यापारी इस मोती को जहाज के जरिये बताविया (अब के जकार्ता) से लाया था और तब से यह कंपनी के अकाउंटेंट हेंड्रिक कोएनराड सैंडर के पास था। नीलामी घर ने बताया कि सैंडर्स के गुजर जाने के बाद वर्ष 1778 में इसकी नीलामी एम्सटर्डम में हुई और फिर रूस की साम्राज्ञी ‘ कैथरीन द ग्रेट ’ ने इसे हासिल किया। 

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

विश्व अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो