लाइव न्यूज़ :

विश्व हिंदी सम्मेलन का समापन, विदेश मंत्री ने कहा- आने वाले समय में हिंदी का महाकुंभ बनेगा यह सम्मेलन, 25 विद्वानों व संस्थाओं को किया गया सम्मानित

By अनिल शर्मा | Updated: February 17, 2023 08:39 IST

जयशंकर ने फिजी नेतृत्व से बुधवार को हुई चर्चा का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री रबूका को आश्वस्त किया है कि भारत फिजी के साथ सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूती देने के लिए कदम उठाएगा। जयशंकर ने खुलासा किया कि फिजी के राष्ट्रपति पर हिंदी फिल्मों का बहुत प्रभाव है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदी को यहां 10-15 वर्षों में कमजोर करने की कोशिश की गईः फिजी उप प्रधानमंत्रीफिजी राष्ट्रपति पर बॉलीवुड फिल्मों का काफी प्रभावः जयशंकरयह सम्मेलन एक बार भारत और एक बार विदेश में करना चाहिएः एस जयशंकर

नांदीः फिजी के नांदी में तीन दिनों तक चले 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का शुक्रवार समापन हो गया। 15 से 17 फरवरी तक चले सम्मेलन में तीस से अधिक देशों के एक हजार से अधिक हिंदी विद्वानों व लेखकों ने भाग लिया।  समापन समारोह को संबोधित करते हुए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि विश्व हिंदी सम्मेलन आने वाले समय में हिंदी का महाकुंभ बनेगा और हिंदी को विश्व भाषा बनाने में लगे हिंदी प्रेमियों को महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराएगा। जयशंकर ने कहा कि हिंदी को विश्व भाषा बनाने का लक्ष्य प्राप्त करने के यह जरूरी है कि सभी हिंदी प्रेमी मिलजुल कर काम करें। 

हिंदी को यहां 10-15 वर्षों में कमजोर करने की कोशिश की गईः फिजी उप प्रधानमंत्री

समापन समारोह में फिजी के उप प्रधानमंत्री बिमान प्रसाद भी मौजूद थे और उन्होंने सम्मेलन को फिजी के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सितवेनी रबूका के नेतृत्व वाली सरकार देश में हिंदी को मजबूत करने के लिए सभी संभव कदम उठा रही है। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 - 15 वर्षों में हिंदी को यहाँ कमजोर करने की कोशिशें की गईं। लेकिन हमारी सरकार ने कदम अपनाए हैं जिससे हिंदी को मजबूत बनाए जाए।

बिमान प्रसाद ने कहा कि फिजी में हिंदी भाषा का प्रचार और प्रसार पिछले 140 वर्षों से हो रहा है। आज जब मैं अपने पूर्वजों को याद करता हूं तो वह अपने साथ रामायण, गीता तो नहीं लाए थे लेकिन अपने साथ वह अपनी संस्कृति साथ में लाए थे। 

फिजी राष्ट्रपति पर बॉलीवुड फिल्मों का काफी प्रभावः जयशंकर

 जयशंकर ने फिजी नेतृत्व से बुधवार को हुई चर्चा का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री रबूका को आश्वस्त किया है कि भारत फिजी के साथ सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूती देने के लिए कदम उठाएगा। जयशंकर ने खुलासा किया कि फिजी के राष्ट्रपति पर हिंदी फिल्मों का बहुत प्रभाव है। जयशंकर ने कहा- फिजी के राष्ट्रपति जी ने कहा कि हिंदी फिल्मों का मुझ पर बहुत प्रभाव है और मैंने कई फिल्म देखी हैं। मैंने जब पूछा कि उनकी प्रिय फिल्म कौन सी है तो उन्होंने शोले बताया। बकौल जयशंकर,  उन्होंने कहा कि उनको गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे..' अभी भी याद आता है।

यह सम्मेलन एक बार भारत और एक बार विदेश में करना चाहिएः एस जयशंकर

जयशंकर ने आगे कहा कि हमें यह सम्मेलन एक बार भारत और एक बार विदेश में करना चाहिए और ऐसे करना चाहिए कि जो भी दुनिया में हिंदी प्रेमी हैं और हिंदी को आगे बढ़ाना चाहते हैं उनको अवसर मिले। विदेश मंत्री ने कहा, हमारा लक्ष्य यही है कि कैसे हम हिंदी को विश्व भाषा बनाएं और इसके अलग रूप, पहलू, तरीके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की तरफ से यहां पर हो रहे सांस्कृतिक मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए हम यहां पर हो रही हिंदी, तमिल आदि शिक्षण की मांग को पूरा करने के लिए हम तैयार हैं और कुछ ही दिनों में हम इसको रूप रेखा दे पाएंगे।

 समापन समारोह में देश - विदेश में हिंदी के प्रचार, प्रसार व विकास के लिये काम कर रहे 25 विद्वानों व संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधर ने बताया कि सम्मेलन के दौरान दस सत्रों में विभिन्न मसलों पर गंभीर चर्चा हुई और यह निष्कर्ष निकल कर आया कि हिंदी काफी सशक्त भाषा है और तकनीक के साथ सामंजस्य बैठाने में सक्षम है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :S JaishankarHindi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा