लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की नीतियों के खिलाफ 85 हजार लोग सड़कों पर उतरे

By IANS | Updated: January 21, 2018 12:32 IST

न्यूयॉर्क में रहने वाली लीजा और मेरेली ने मार्च के बाद बताया कि लोग सेंट्रल पार्क के पश्चिम में होने वाली रैली में शामिल होने के लिए सुबह ही जुटने लगे थे और यह रैली ऊर्जा, सशक्तिकरण और एकता की भावना से भरपूर थी।

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यभार संभालने के विरोध में आयोजित मार्च में लाखों महिलाएं शामिल हुई थीं। इसके ठीक एक वर्ष बाद ट्रंप और उनके प्रशासन की नीतियों के खिलाफ समूचे अमेरिका के शहरों में प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए। खबरों के मुताबिक, इनमें से न्यूयॉर्क में सबसे विशाल मार्च निकाला गया। करीब 85,000 प्रदर्शनकारियों ने इंटरनेट पर इसके लिए पंजीकरण कराया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों की वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है। मेयर के कार्यालय के अनुसार, 2017 में यह संख्या चार लाख थी।

न्यूयॉर्क में रहने वाली लीजा और मेरेली ने मार्च के बाद एफे को बताया कि लोग सेंट्रल पार्क के पश्चिम में होने वाली रैली में शामिल होने के लिए सुबह ही जुटने लगे थे और यह रैली ऊर्जा, सशक्तिकरण और एकता की भावना से भरपूर थी।

रैलियों में ट्रंप की नीतियों की व्यापक आलोचना हुई और उनमें शामिल लोग व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के आने के एक वर्ष पूरे होने को लेकर नारा लगाते हुए कह रहे थे कि वेलकम टू द फर्स्ट ईयर, वाय द हेल आर यू स्टिल हेयर? (अपने पहले वर्ष में आपका स्वागत है, आप अब भी यहां क्यों है?)।

हालांकि, ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों के रुख को नजरअंदाज करते हुए ट्विटर पर लिखा कि हमारे महान देश में इस समय खूबसूरत मौसम है, सभी महिलाओं के मार्च में शामिल होने के लिए यह दिन बिल्कुल उपयुक्त है। ट्रंप ने साथ ही कहा कि अमेरिका में 'पिछले 18 वर्षों में महिला बेरोजगारी अपने न्यूनतम स्तर पर रही है।

इस सबके बावजूद, बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों में ट्रंप प्रशासन की आव्रजन और स्वास्थ्य सुविधा नीतियों के खिलाफ नाराजगी नजर आई। उन्होंने महिलाओं, आव्रजकों और एलजीबीटी समुदाय के सदस्यों के लिए समान अधिकारों की मांग की और यौन उत्पीड़न के खिलाफ नारीवादी नारे लगाए। नेवादा की राजधानी लास वेगास में मार्च 'पावर टू द पोल्स' अभियान पर केंद्रित रहेगा।

अन्य प्रमुख शहर जहां शनिवार को हजारों लोग सड़कों पर उतरे उनमें वॉशिंगटन, डेनवेर, सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजेलिस रहे। अर्जेटीना, केन्या, चीन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और रोम जैसे देशों में शनिवार और रविवार को सैकड़ों वैश्विक महिला अधिकार मार्च और कार्यक्रम आयोजित है।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट