लाइव न्यूज़ :

मृत घोषित कर दी गई महिला दफनाने के लिए नहलवाते समय हो गई जिंदा, अस्पताल में हो रहा इलाज

By भाषा | Updated: January 9, 2020 19:34 IST

पाकिस्तानः जब बुधवार को महिला को दफनाने से पहले नहलाया जाने लगा तब वह आश्चर्यजनक रूप से जीवित हो उठी।

Open in App

कराची के अस्पताल में मृत घोषित कर दी गयी एक पचास वर्षीय महिला के शरीर को दफनाने से पहले नहलाते समय जीवित हो जाने की विचित्र घटना सामने आई है। मीडिया खबरों में गुरुवार को इस घटना की जानकारी दी गई। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार रशीदा बीबी को कराची के अब्बासी शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया था।खबर में कहा गया कि जब बुधवार को महिला को दफनाने से पहले नहलाया जाने लगा तब वह आश्चर्यजनक रूप से जीवित हो उठी।खबर के अनुसार रशीदा की बहू शबाना ने कहा, “उनके (रशीदा) शरीर को मुर्दाघर भेज दिया गया था। हम लोग जब उनके शरीर को दफनाने से पहले नहलाने लगे तब वहां मौजूद एक महिला ने गौर किया कि उनके (रशीदा) हाथ पांव में हरकत हो रही है। हमने तुरंत उनकी नब्ज देखी तो पता चला कि उनकी सांस चल रही थी।”महिला का अब उसी अस्पताल में उपचार चल रहा है जहां उसे मृत घोषित किया गया था।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा