लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप से नाराज महिला ने उनके काफिले की तरफ किया था भद्दा इशारा, चर्चा में आने के बाद अब जीती चुनाव

By भाषा | Updated: November 6, 2019 16:49 IST

साइकिल पर सवार होकर जाते हुए ब्रिस्कमैन की एक तस्वीर 2017 में काफी चर्चा में रही थी। इस तस्वीर में वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के काफिले की ओर भद्दा इशारा करते हुए दिखी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप से नाराजगी जाहिर करने के लिए 2017 में उनके काफिले की ओर भद्दा इशारा करने के कारण नौकरी गंवाने वाली जूली ब्रिस्कमैन को वर्जीनिया में स्थानीय चुनाव में जीत मिली है।जूली ब्रिस्कमैन ने लौडौन काउंटी बोर्ड ऑफ सुपरवाइजर्स के चुनाव में जीत हासिल करते हुए रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से नाराजगी जाहिर करने के लिए 2017 में उनके काफिले की ओर भद्दा इशारा करने के कारण नौकरी गंवाने वाली जूली ब्रिस्कमैन को वर्जीनिया में स्थानीय चुनाव में जीत मिली है। जूली ब्रिस्कमैन ने लौडौन काउंटी बोर्ड ऑफ सुपरवाइजर्स के चुनाव में जीत हासिल करते हुए रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया।

साइकिल पर सवार होकर जाते हुए ब्रिस्कमैन की एक तस्वीर 2017 में काफी चर्चा में रही थी। इस तस्वीर में वह ट्रंप के काफिले की ओर भद्दा इशारा करते हुए दिखी थीं। यह तस्वीर मीडिया में प्रकाशित होने और इंटरनेट पर वायरल होने के बाद दो बच्चों की मां ब्रिस्कमैन की नौकरी चली गयी थी। वह अमेरिकी सरकार में मार्केटिंग विश्लेषक के तौर पर काम करती थीं। ब्रिस्कमैन (52) ने अपने प्रचार अभियान के दौरान कहा था कि नौकरी जाने के बाद उनके लिए ‘‘कई रास्ते भी खुल गए’’ और डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर स्थानीय चुनाव लड़ने का उन्हें आमंत्रण मिला। मंगलवार की रात ब्रिस्कमैन ने उस पुरानी तस्वीर के साथ अपनी जीत के बारे में एक ट्वीट किया।

ब्रिस्कमैन ने ट्वीट किया, ‘‘अलगोनकिन डिस्ट्रिक्ट के प्रतिनिधित्व के लिए उत्साहित हूं । ’’ निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि 99 प्रतिशत मतों की गिनती के बाद जूली ब्रिस्कमैन 52 प्रतिशत मतों के साथ प्रतिद्वंदी रिपब्लिकन सुजाने वोल्पे से आगे थीं।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा