लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: ऑफिस में हिजाब पहनना महिला को पड़ा भारी, सॉफ्टवेयर कपंनी ने मांगा इस्तीफा

By भाषा | Updated: October 20, 2018 11:53 IST

कादिर ने शुरुआत में एक माफीनामा जारी कर घटना के महत्व को कम बताने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि महिला से इस्तीफा वापस लेने और अपनी नौकरी सामान्य रूप से शुरू करने को कहा गया।

Open in App

कराची, 20 अक्टूबर: पाकिस्तान में सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी से कहा गया कि या तो वह कार्यस्थल पर हिजाब न पहने या इस्तीफा दे दे। मुस्लिम बहुल देश में इस तरह का यह पहला मामला है। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, जिसके चलते क्रिएटिव केओस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाद कादिर को इस्तीफा देना पड़ा।

महिला को उसके लाइन मैनेजर ने बताया कि वह अपनी नौकरी तभी सुरक्षित रख सकती हैं जब वह वह अपना हिजाब पहनना छोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि हिजाब पहनने से कंपनी की “सर्वव्यापी” छवि खराब होगी। महिला ने कहा कि अगर वह नौकरी छोड़ती है तो उसके पास दो इस्लामी बैंकों में नौकरी के प्रस्ताव हैं।

कादिर ने शुरुआत में एक माफीनामा जारी कर घटना के महत्व को कम बताने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि महिला से इस्तीफा वापस लेने और अपनी नौकरी सामान्य रूप से शुरू करने को कहा गया। सॉफ्टवेयर कंपनी ने बाद में एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि “कार्यस्थल पर भेदभाव” के लिए कादिर से पद छोड़ने को कहा गया। बोर्ड सदस्यों और सहयोगियों को भेजे गए ईमेल में कादिर ने कहा है कि वह सॉफ्टवेयर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से इस्तीफा दे रहे हैं । इस ईमेल का शीर्षक ‘‘मेरा माफी मांगना पर्याप्त नहीं है ।’’

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल