लाइव न्यूज़ :

इजराइल पर हमला करेंगे, खिलाफत के सैनिकों की नजरें, चाहे जहां कहीं वे हों, अब भी यरूशलम पर, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने कहा

By भाषा | Updated: January 27, 2020 20:26 IST

आईएस प्रवक्ता अबू हमजा अल कुरैशी ने कहा कि संगठन के नेतृत्व अबू इब्राहिम अल हाशिमी अल कुरैशी ने (हमलों का) एक नया दौर शुरू करने के लिए संगठन के लड़ाकों को प्रोत्साहित किया है और इजराइल के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने की कसम खायी है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवक्ता ने कहा कि आईएस नेतृत्वकर्ता कुरैशी कृतसंकल्प है।दुनिया भर में मुसलमानों को (हमलों के) नये दौर के लिए प्रोत्साहित किया है।

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने चेतावनी दी है कि अब वह अपने हमलों में इजराइल को मुख्य निशाना बनाएगा। इसके प्रवक्ता के एक कथित वीडियो संदेश में यह बात कही गयी है।

यह वीडियो सोमवार को जारी किया गया। आईएस प्रवक्ता अबू हमजा अल कुरैशी ने कहा कि संगठन के नेतृत्व अबू इब्राहिम अल हाशिमी अल कुरैशी ने (हमलों का) एक नया दौर शुरू करने के लिए संगठन के लड़ाकों को प्रोत्साहित किया है और इजराइल के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने की कसम खायी है।

प्रवक्ता ने 37 मिनट के संदेश में कहा, ‘‘खिलाफत के सैनिकों की नजरें, चाहे जहां कहीं वे हों, अब भी यरूशलम पर है।’’ प्रवक्ता ने कहा कि आईएस नेतृत्वकर्ता कुरैशी कृतसंकल्प है और सभी प्रांतों में मुजाहिदीन भाइयों को व दुनिया भर में मुसलमानों को (हमलों के) नये दौर के लिए प्रोत्साहित किया है।

उसने कहा कि अब यहूदियों से लड़ने और उन्होंने मुसलमानों से जो कुछ चुराया है उसे वापस पाने पर जोर होगा तथा बगैर लड़े यह हासिल नहीं होगा। 

टॅग्स :आईएसआईएसइजराइलबमबेंजामिन नेतन्याहू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला