लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: चरमपंथी संगठन प्रमुख की मौत, तीसरी पत्नी ने सदमे में तोड़ा दम

By भाषा | Updated: July 12, 2019 20:53 IST

मोहम्मद की पत्नी बरखाने बीबी उसकी मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और बृहस्पतिवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। बरखाने मोहम्मद की तीसरी पत्नी थी जिससे उसने दो पत्नियों की मौत के बाद शादी की थी।

Open in App

पाकिस्तान के कट्टरपंथी मौलाना सुफी मोहम्मद की मौत के कुछ घंटों बाद उसकी पत्नी की भी सदमे से मौत हो गई। एक प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन के प्रमुख 92 वर्षीय मोहम्मद की लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अफगानिस्तान में 2001 में अमेरिका नीत हमले के बाद मोहम्मद ने अंतरराष्ट्रीय बलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

मोहम्मद की पत्नी बरखाने बीबी उसकी मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और बृहस्पतिवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। बरखाने मोहम्मद की तीसरी पत्नी थी जिससे उसने दो पत्नियों की मौत के बाद शादी की थी।

मोहम्मद तहरीक-ए-तालिबानपाकिस्तान (टीटीपी) के प्रमुख मौलाना फजलुल्लाह का ससुर था। मोहम्मद ने 1992 में पाकिस्तान में शरिया कानून लागू करने के उद्देश्य से तहरीक-ए-नफ्ज-ए-शरीयत-ए-मोहम्मदी नाम के चरमपंथी संगठन की स्थापना की थी। इस चरमपंथी समूह ने 2007 में स्वात के ज्यादातर हिस्सों पर कब्जा कर लिया था। हालांकि तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ ने जनवरी, 2002 में इस संगठन पर पाबंदी लगा दी थी।

मोहम्मद ने पाकिस्तान के संविधान को "गैर इस्लामिक" बताते हुए देश में शरीयत कानून लागू करने की मांग की थी। मलकंद क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ शुरू किए गए निर्णायक अभियान के दौरान उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 2018 में स्वास्थ्य आधार पर मोहम्मद को जेल से रिहा कर दिया गया था। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे, हालांकि प्रत्येक केस में या तो गवाह की मौत हो गई या उसका पता नहीं लगाया जा सका। 

टॅग्स :पाकिस्तानतालिबानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?