लाइव न्यूज़ :

ट्रंप-किम की मुलाकात के लिए क्यों सिंगापुर सेंटोसा आईलैंड का कैपेला होटल ही चुना गया?

By भारती द्विवेदी | Updated: June 12, 2018 09:35 IST

इस होटल की डिजाइन ब्रिटिश वासतुकार नॉर्मन फोस्टर ने की है। 1880 के दौरान ये रॉयल आर्टलेरी के ब्रिटिश ऑफिसर का घर हुआ करता था।

Open in App

नई दिल्ली, 12 जून: ऐतिहासिक शिखर वार्ता को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नार्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की मुलाकात सिंगापुर में हो चुकी है। इनदोनों के बीच बैठक करीब पचास मिनट तक चली है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और किम जोंग उन की बीच ये मुलाकात सिंगापुर के सेंटोसा आईलैंड के कैपेला होटल में हुई है।

पूरी दुनिया की नजर दो दिग्गज नेताओं की मुलाकात के अलावा सिंगापुर के सेंटोसा आईलैंड के कैपेला होटल पर भी टिकी हुई है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या है इस होटल में, क्यों ट्रंप और किम ने अपनी मुलाकात के लिए इस होटल को चुना। आइए हम आपको बताते हैं।

ट्रंप किम सम‌िट LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे बढ़कर मिलाया किम से हाथ, होटल के अंदर से आया वीडियो

- सेंटोसा आईलैंड में बने इस होटल का निर्माण साल 2009 में हुआ था। इस होटल की डिजाइन ब्रिटिश वासतुकार नॉर्मन फोस्टर ने की है। 1880 के दौरान ये रॉयल आर्टलेरी के ब्रिटिश ऑफिसर का घर हुआ करता था। जहां वो पूरी फैमिली के साथ रहते थे।

- फाइव स्टार इस होटल में 112 रूम, सुईट, विला है। हर एक विला और मनोर में प्राइवेट पूल, आउटडोर शावर और बाथटब है। 

- साल 2009 में जब इस होटल को खोला गया तब इसमें 900 कलाकृतियों का संग्रह था। जो कि 15 देशों के 200 से अधिक कलाकारों का प्रतिनिधत्व करता था।  

- सिंगापुर के दक्षिणी तट पर स्थित सेंटोसा आईलैंड में बना ये होटल 30 एकड़ में बना है। जो कि चारों तरफ से मैदानों और उद्यानों से घिरा हुआ है। 

- 500 डॉलर यानी लगभग 35,000 हजार प्रति रात के दर से यहां कमरे शुरू होते हैं। कोलोनियल मनोर की कीमत प्रति रात 7500 डॉलर यानी कि लगभग 5 लाख 5 हज़ार रुपये है।

- इस होलट-रिसॉर्ट में अवॉर्ड विनिग औरिंगा स्पा भी है। जो स्पा, ट्रीमेंट समेत कई तरह की सुविधा उपलब्ध कराते हैं।

- 2012 में कलाकार साल्वाडोर डाली के काम के ओपेरा गैलरी जैसे कई बड़े कार्यक्रम का आयोजन यहां हुआ है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाकिम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल