ईरान में क्यों हिजाब पर मचा है बवाल? जलाया जा रहा, बाल काटकर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रही महिलाएं

By विनीत कुमार | Published: September 19, 2022 02:44 PM2022-09-19T14:44:05+5:302022-09-19T14:48:26+5:30

ईरान में इन दिनों 22 साल की महिला माहसा अमीनी की मौत के बाद कई महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी कैंपेन शुरू हो गया है। महिलाएं अपना हिजाब जला रही हैं और बाल काटकर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रही हैं।

Why Iranian women burning Hijabs and choping iff hair, know Protest on Mahsa Amini's death | ईरान में क्यों हिजाब पर मचा है बवाल? जलाया जा रहा, बाल काटकर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रही महिलाएं

ईरान में महिलाओं का प्रदर्शन (फोटो- सोशल मीडिया)

Highlights ईरान में एक 22 साल की महिला माहसा अमीनी की पुलिस की हिरासत में मौत के बाद बवाल।माहसा अमीनी को ईरान की नैतिक पुलिस ने हिजाब नहीं पहनने के लिए पकड़ा था।अमीनी की मौत से नाराज ईरानी महिलाएं हिजाब जलाकर और बाल कटाकर अपना विरोध जता रही हैं।

तेहरान: ईरान में एक 22 साल की महिला माहसा अमीनी (Mahsa Amini) की मौत के बाद बड़ा बवाल शुरू हो गया है। माहसा अमीनी को इस हफ्ते की शुरुआत में वहां की नैतिक पुलिस (Morality Police) ने हिजाब नहीं पहनने के लिए पकड़ा था। अमीनी की मौत शुक्रवार को पुलिस की हिरासत में हो गई थी। इसके बाद ये पूरा विवाद उठ खड़ा हुआ है।

अमीनी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना के खिलाफ कई महिलाएं जमकर गुस्सा निकाल रही हैं। दरअसल, अमिनी की मौत के बाद बड़ी संख्या में पिछले हफ्ते के सप्ताहंत में ईरान में सड़कों पर महिलाएं उतरी थी। इस विरोध-प्रदर्शन को दबाने के लिए पुलिस ने भी कड़ा रूख अख्तयार किया आंसू गैंस के गोले तक महिलाओं पर छोड़े गए। 

हिजाब जलाया जा रहा, महिलाएं कटा रही अपने बाल

इस बीच महिलाओं ने सोशल मीडिया पर अमीनी की मौत के खिलाफ आवाज उठाने के कई नए तरीके अपना लिए हैं। कई ईरानी महिलाएं अपने बाल काटते हुए और हिजाब जलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार कई महिलाएं पुरुषों जैसे कपड़े पहनकर भी अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रही हैं।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए कुछ वीडियो में प्रदर्शनकारियों को तेहरान विश्वविद्यालय के पास इकट्ठा होते हुए देखा जा सकता है। ये प्रर्दरशनकारी 'महिला, जीवन, स्वतंत्रता' जैसे नारे लगा रहे हैं। कई महिलाओं को एक प्रतीकात्मक विरोध में अपने हिजाब को उतारते हुए देखा गया।

इससे पहले बीबीसी की रिपोर्ट अनुसार कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि माहसा अमीनी को तेहरान में पकड़ने के बाद पुलिस वैन के अंदर पीटा गया था। हालांकि पुलिस ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि अमीनी को 'अचानक दिल की समस्या हुई।' वहीं, परिवार का दावा किया है कि अमिनी पूरी तरह से स्वस्थ थी।

बता दें कि ईरान की शरीयत या इस्लामी कानून के तहत सात साल से अधिक उम्र की महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर अपने बालों को ढंकना और लंबे ढीले-ढाले कपड़े पहनना जरूरी है। वहीं, हिजाब कानून को भी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के 5 जुलाई के आदेश के बाद लागू कर दिया गया था। इसका पालन नहीं करने वालों को सार्वजनिक डांट फटकार, जुर्माना या गिरफ्तारी का सामना करना पड़ सकता है।

Web Title: Why Iranian women burning Hijabs and choping iff hair, know Protest on Mahsa Amini's death

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे