लाइव न्यूज़ :

नेल्सन मंडेला को याद करना क्यों भूल गया गूगल, आज है 100वां जन्मदिन 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 18, 2018 09:42 IST

नेल्सन मंडेला 1994 देश के पहले लोकतांत्रिक चुनाव में जीत कर दक्षिण अफ्रिका के राष्ट्रपति बने।

Open in App

नई दिल्ली, 18 जुलाईः दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की लड़ाई लड़ने वाले और अश्वेतों को सिर उठाकर जीने का दर्जा दिलाने वाले नेल्सन मंडेला का आज 100वां जन्मदिन है। इस खास दिन को उन्हें हर कोई याद कर रहा है। हालांकि, गूगल उनके बर्थडे पर डूडल बनाकर सेलिब्रेट नहीं कर रहा है। उसने नेल्सन के बर्थडे को साल 2014 में गूगल डूडल बनाकर सेलिब्रेट किया था। 

नेल्सन का जन्म दक्षिण अफ्रीका की बासा नदी के किनारे ट्रांस्की के मवेंजो गांव में 18 जुलाई 1918 को हुआ था। उनकी माता का नाम नोमजामो विनी मेडीकिजाला था। वे एक मैथडिस्ट थीं। पिता का नाम गेडला हेनरी था। वे गांव के प्रधान थे। नेल्सन मंडेला ने शुरुआती शिक्षा क्लार्कबेरी मिशनरी स्कूल में और स्नातक शिक्षा हेल्डटाउन में ली। 

ये भी पढ़ें-जयंतीः नेल्सन मंडेला ने रंगभेद के खिलाफ लड़ी दमनकारी सरकार से लड़ाई, भारत रत्न पाने वाले बने पहले विदेशी

नेल्सन मंडेला ने रंगभेद के खिलाफ अपनी आवाज उठाई और और उनकी इस क्रांति की राह से परिवार बहुत चिंतित था। परिवार ने उनका विवाह करा दिया और उन्हें जिम्मेदारियों में बांधने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अपने निजी जीवन को दरकिनार कर दिया और घर से भाग गए थे। 

1989 में दक्षिण अफ्रिका में सत्ता परिर्वतन होने के बाद जेल में बंद नेल्सन को रिहा किया गया। 11 फरवरी 1990 को मंडेला पूरी तरह से आजाद हो गए। 1994 देश के पहले लोकतांत्रिक चुनाव में जीत कर दक्षिण अफ्रिका के राष्ट्रपति बने।

आपको बता दें, 1993 में 'नेल्सन मंडेला' को शांती के लिए नोबल पुरस्कार दिया गया। 1990 में भारत ने उन्हें देश के सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया। मंडेला, भारत रत्न पाने वाले पहले विदेशी हैं। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलगूगल डूडलसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

क्रिकेटटी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका, टोनी डी जोरजी और डोनोवन फरेरा बाहर, इन खिलाड़ी को मौका

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!