लाइव न्यूज़ :

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव से हुई बड़ी चूक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बैंक खाते का किया खुलासा

By भाषा | Updated: May 23, 2020 19:12 IST

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने खबर दी की मैकएनी ने संवाददाताओं को दिखाने के लिए शुक्रवार को जब यह चेक हाथ में पकड़ा था तो इसमें न सिर्फ एचएचएस को दी गई एक लाख डॉलर की राशि अंकित थी।

Open in App
ठळक मुद्देएनबीसीन्यूज डॉट कॉम की खबर में बताया गया कि चेक पर ट्रंप के मार-आ-लागो रिजॉर्ट का पता और अन्य निजी विवरण जैसे खाता एवं रूटिंग नंबर भी नजर आ रहा था।ट्रम्प के एक तिमाही का वेतन स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग (एचएचएस) को दी गई दान संबंधी एक चेक दिखाने के दौरान उनसे यह गलती हुई।

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केयलेग मैकएनी ने दान संबंधी ब्यौरा सामने रखते हुए बड़ी भूल कर दी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बैंक खाते की सूचना सार्वजनिक कर दी। ट्रम्प के एक तिमाही का वेतन स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग (एचएचएस) को दी गई दान संबंधी एक चेक दिखाने के दौरान उनसे यह गलती हुई।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने खबर दी की मैकएनी ने संवाददाताओं को दिखाने के लिए शुक्रवार को जब यह चेक हाथ में पकड़ा था तो इसमें न सिर्फ एचएचएस को दी गई एक लाख डॉलर की राशि अंकित थी बल्कि राष्ट्रपति के निजी बैंक की खाता संख्या और रूटिंग नंबर (नौ अंकों का एक क्रम जिसका प्रयोग बैंक अमेरिका के भीतर विशिष्ट वित्तीय संस्थान की पहचान के लिए करते हैं) भी लिखा हुआ था। यह दान ट्रंप द्वारा चार लाख डॉलर में से तिमाही वेतन न लेने और दान करने की परंपरा के अनुरूप है।

एनबीसीन्यूज डॉट कॉम के मुताबिक, एचएचएस को किया गया यह दान कोरोना वायरस को रोकने और उसके इलाज के लिए नयी थेरेपी विकसित करने की खातिर है। मैकएनी ने चेक दिखाते हुए कहा, “यह रहा चेक” जो कि असल चेक लग रहा था जिस पर कैपिटल वन के अलावा राष्ट्रपति के नाम और हस्ताक्षर के साथ ही उनके बैंक खाते की भी सूचना अंकित थी। एनबीसीन्यूज डॉट कॉम की खबर में बताया गया कि चेक पर ट्रंप के मार-आ-लागो रिजॉर्ट का पता और अन्य निजी विवरण जैसे खाता एवं रूटिंग नंबर भी नजर आ रहा था।

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में प्रशासन के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि वार्ता में कभी भी नकली चेकों का इस्तेमाल नहीं किया जाता। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जूड डीरी ने कहा कि ट्रंप का वेतन वायरस की नयी थेरेपी को विकसित करने के मकसद से दान दिया गया, “लेकिन मीडिया को तथ्यों को दिखाने से मतलब नहीं है बल्कि उसका ध्यान चेक असली है या नहीं, इस बात पर है।” हालांकि, चिंता राष्ट्रपति के बैंक ब्यौरे के मीडिया में सार्वजनिक होने को लेकर है। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल