लाइव न्यूज़ :

व्हाइट हाउस को परमाणु कार्यक्रम पर ईरान से वार्ता के कठिन होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: April 8, 2021 12:48 IST

Open in App

: ललित के झा :

वाशिंगटन, आठ अप्रैल अमेरिका ने कहा है कि उसे लग रहा है कि वियना में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर उससे अप्रत्यक्ष वार्ता मुश्किल और लंबी प्रक्रिया वाली होगी।

यूरोपीय संघ की मध्यस्थता से कराई गई इस परमाणु वार्ता में ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, जर्मनी, रूस और ईरान के राजनयिक शामिल हो रहे हैं जो मंगलवार से वियना में शुरू हुई है।

अमेरिका और ईरान ने पिछले हफ्ते कहा था कि वे मध्यस्थों की मदद से बातचीत शुरू करेंगे जो दोनों देशों को 2015 के ऐतिहासिक परमाणु समझौते में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। इस समझौते के तहत तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित किया गया था। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2018 में अमेरिका को इस समझौते से हटा लिया था।

वियना में अहम बातचीत शुरू होने के बाद, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव जेन साकी ने अपनी नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं से कहा, “हम मानकर चल रहे हैं कि ये वार्ताएं बहुत कठिन होंगी। हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह लंबी प्रक्रिया होगी। और हम बस अभी इसकी शुरुआत में हैं।”

विशेष राजदूत रॉबर्ट माले ईरान के साथ अप्रत्यक्ष वार्ता कर रहे हैं जो यूरोपीय संघ की तरफ से कराई जा रही है।

साकी ने कहा, “वियना में आज भी बातचीत जारी है। यह वार्ता का महज दूसरा दिन है। आपने इसमें शामिल हो रहे यूरोपीय अधिकारियों में से एक का ट्वीट देखा होगा जिन्होंने कहा, ‘एकता एवं आकांक्षा है’ और यह वार्ता को लेकर उनकी व्याख्या है।”

साकी ने कहा, ‘‘यह महज शुरुआती रचनात्मक कदम है। हम प्रक्रिया के शुरुआती हिस्से में हैं। जैसा कि आप जानते हैं, प्रारंभिक मुद्दे जिनपर चर्चा की जाएगी वे अनुपालन के लिए ईरान को फिर से तैयार करने और अमेरिका द्वारा प्रतिबंधों से राहत देने वाले कदम दोनों से संबंधित है।”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मंगलवार को कहा था कि उन्हें तत्काल कुछ अहम होने की उम्मीद नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक