लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के लिए काम कर रहे थे या नहीं, FBI ने की जांच शुरू: अखबार

By भाषा | Updated: January 12, 2019 15:46 IST

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से अपनी एक खबर में कहा कि एफबीआई ने ट्रंप के खिलाफ जांच शुरू की थी।

Open in App

एफबीआई ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के लिए काम कर रहे थे या नहीं। गौरतलब है कि ट्रंप ने मई 2017 में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के तत्कालीन प्रमुख जेम्स बी कोमी को अचानक निलंबित कर दिया था जो राष्ट्रपति पद के लिए ट्रम्प के अभियान में रूसी सरकार के कथित हस्तक्षेप की जांच कर रहे थे। 

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से अपनी एक खबर में कहा कि एफबीआई ने ट्रंप के खिलाफ जांच शुरू की थी। कानून लागू करने वाली एजेंसियां यह पता लगाना चाहती थी कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ने जानबूझकर रूस के लिए काम किया या अनजाने में वह मॉस्को के चुंगल में फंस गए। समाचार पत्र ने शुक्रवार को अपनी एक खबर में कहा कि ट्रम्प के अपने कृत्य राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक संभावित खतरा उत्पन्न कर सकते हैं।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने कहा, ‘‘सार्वजनिक रूप से इस बात का कोई सबूत सामने नहीं आया है कि ट्रम्प ने गुप्त रूप से रूसी सरकार के अधिकारियों से कोई सम्पर्क किया या उनसे कोई निर्देश लिया।’’ बहरहाल व्हाइट हाउस ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की इस खबर को बकवास करार दिया है।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने कहा, ‘‘यह बकवास है। जेम्स कॉमी को पक्षपातपूर्ण रवैये के चलते निलंबित किया गया और उनके डिप्टी एंड्रयू मैककेबे जो उस समय के प्रभारी थे, सब जानते हैं कि वह महा झूठे हैं, जिसे एफबीआई ने निलंबित किया था। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा जिन्होंने रूस और अन्य विदेशी विरोधियों को अमेरिका को प्रभावित करने दिया उससे अलग राष्ट्रपति ट्रम्प वास्तव में रूस के साथ कठोर रहे हैं।’’ 

एफबीआई ने ट्रम्प के खिलाफ जांच के सिलसिले में काई टिप्पणी नहीं की है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल