लाइव न्यूज़ :

भारत की यात्रा से लौटे अधिकारी ने की 'हवाना सिंड्रोम' की शिकायत, जानें आखिर क्या है ये रहस्यमय बीमारी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 22, 2021 08:14 IST

अमेरिकी राजनयिकों, जासूसों और अन्य सरकारी कर्मियों के 'हवाना सिंड्रोम' की चपेट में आने के मामले सामने आते रहे हैं। भारत से लौटे किसी अधिकारी ने पहली बार 'हवाना सिंड्रोम' की शिकायत की है।

Open in App

वाशिंगटन: अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स के साथ इस महीने भारत की यात्रा पर आने वाले एक खुफिया अधिकारी ने 'हवाना सिंड्रोम' की तरह प्रतीत होने वाले लक्षणों की शिकायत की है।

अधिकारी का नाम उजागर नहीं किया गया है। इस घटना ने अमेरिका सरकार को चिंतित कर दिया है और बर्न्स इससे अत्यंत 'क्रोधित' हैं। सीआईए के कुछ अधिकारियों का मानना है कि इस घटना के जरिए बर्न्स को सीधा संदेश दिया गया है कि देश की शीर्ष खुफिया एजेंसी के लिए प्रत्यक्ष रूप से काम करने वाले समेत कोई सुरक्षित नहीं है।

'हवाना सिंड्रोम' बीमारी कैसे होती है?

नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज ने पिछले साल एक रिपोर्ट में कहा था कि इसका संभावित कारण माइक्रोवेव उर्जा है, लेकिन वैज्ञानिक समुदाय में इस निष्कर्ष को लेकर बहस चल रही है और वे एकमत नहीं हैं।

हवाना सिंड्रोम का पहली बार पता 2017 में चला था, जब क्यूबा में तैनात अमेरिकी राजनयिकों ने अजीब आवाजों को सुनने के बाद असामान्य शारीरिक संवेदनाओं को महसूस किया। अमेरिका के ज्यादातर अधिकारी मानते हैं ये तक तरह का इलेक्ट्रोनिक हथियारों से किया गया हमला है।

'हवाना सिंड्रोम' के लक्षण क्या हैं?

ये एक रहस्यमय बीमारी है। इसने अभी तक देश और विदेश में अमेरिकी राजनयिकों, जासूसों और अन्य सरकारी कर्मियों को अपनी चपेट में लिया है। 

हवाना सिंड्रोम से पीड़ित बहुत से लोग चक्कर आना, थकान महसूस होना, उबकाई आना और तेज सिरदर्द की शिकायत करते हैं। इसके अलावा देखने में परेशानी, लड़खड़ाना, बैलेंस बिगड़ना जैसी शिकायत भी आई है।

टॅग्स :अमेरिकाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक