लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भारी बारिश, 58 लोगों की मौत, दक्षिण कोरिया में 30 मरे, 12 लापता

By भाषा | Updated: August 10, 2020 14:43 IST

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने कहा कि बारिश के कारण आई बाढ़ से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत सर्वाधिक प्रभावित हुआ जहां 19 लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबलूचिस्तान में आठ और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। देशभर में बारिश और बाढ़ के कारण 158 घर पूरी तरह तबाह हो गए और 128 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।सेना ने कहा कि दादू जिले में बचाव अभियान चलाया गया जहां 20 गांव जलमग्न हो गए हैं।

इस्लामाबाद/सियोलः पाकिस्तान में पिछले तीन दिन से हो रही भारी बारिश के कारण कम से कम 58 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने कहा कि बारिश के कारण आई बाढ़ से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत सर्वाधिक प्रभावित हुआ जहां 19 लोगों की मौत हो गई।

एनडीएमए के अनुसार सिंध में 12 और लोगों की मौत हो गई। प्राधिकरण के अनुसार गिलगित बाल्टिस्तान में दस, पंजाब में आठ, बलूचिस्तान में आठ और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एनडीएमए के अनुसार 15 और लोगों के घायल होने की खबर है।

देशभर में बारिश और बाढ़ के कारण 158 घर पूरी तरह तबाह हो गए और 128 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सेना राहत एवं बचाव कार्य कर रही है। सेना ने कहा कि दादू जिले में बचाव अभियान चलाया गया जहां 20 गांव जलमग्न हो गए हैं।

एनडीएमए ने बलूचिस्तान के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ की जानकारी दी। सेना कई क्षेत्रों में लोगों को बचाने और उन्हें भोजन और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का काम कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह भी भारी बारिश होने की आशंका है।

दक्षिण कोरिया में पिछले कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश में कम से कम 30 लोगों की मौत

दक्षिण कोरिया में एक हफ्ते से ज्यादा वक्त से जारी मूसलाधार बारिश संबंधी घटनाओं में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग लापता हो गए। सरकार ने आगे और बारिश होने की चेतावनी देते हुए रविवार को यह जानकारी दी। गृह एवं सुरक्षा मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में बताया कि भूस्खलन, बाढ़ एवं अन्य घटनाओं में एक हफ्ते में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग लापता हो गए।

इनमें से पिछले दो दिन में 13 लोगों की मौत हुई और दो लोग लापता हुए। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हुई बारिश के बाद दक्षिणी क्षेत्र में आवासीय इलाकों, सड़कों और खेतों में बाढ़ आने से 3,700 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं। सुरक्षा मंत्रालय ने कहा कि सियोल क्षेत्र और दक्षिणी क्षेत्र में रविवार को और ज्यादा बारिश होने की आशंका है। 

टॅग्स :बाढ़पाकिस्तानइमरान खानदक्षिण कोरियामौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?