लाइव न्यूज़ :

'हम पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं' मैसेज के साथ हैक की गई DGPR पीओके की वेबसाइट, F-16 के बारे लिखी गई ये बात

By स्वाति सिंह | Updated: July 4, 2020 19:48 IST

पीओके) के जनसंपर्क महानिदेशक की आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर लिखा, "आज़ाद जम्मू-कश्मीर का आवाम पाकिस्तान से आज़ादी चाहता है"। वेबसाइट पर आगे लिखा था, 'आजाद जम्मू-कश्मीर का आवाम पाकिस्तान से आजादी चाहता है।

Open in App
ठळक मुद्देपीओके के जनसंपर्क महानिदेशक की वेबसाइट को हैक कर लिया गया। जिसके बाद उसपर 'हम पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं' मैसेज देखा गया।

नई दिल्ली:पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के जनसंपर्क महानिदेशक की वेबसाइट को हैक कर लिया गया। जिसके बाद उसपर 'हम पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं' मैसेज देखा गया। वेबसाइट पर किए गए इस पोस्ट में इमरान खान प्रशासन पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर लिखा, "आज़ाद जम्मू-कश्मीर का आवाम पाकिस्तान से आज़ादी चाहता है"। वेबसाइट पर आगे लिखा था, 'आजाद जम्मू-कश्मीर का आवाम पाकिस्तान से आजादी चाहता है। पाकिस्तान सेना और पुलिस बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों के उल्लंघन, निर्दोष नागरिकों पर अत्याचार और आतंकवाद फैलाने में शामिल हैं। हम पिछले 70 वर्षों से आजाद जम्मू-कश्मीर में भेदभावपूर्ण नीतियों और कुशासन के लिए पाकिस्तानी शासकों की कड़ी निंदा करते हैं।'

वहीं, दूसरे मैसेज में पाकिस्तानी एफ -16 फाइटर जेट के बारे में लिखा गया है। मैसेज में लिखा गया है, 'पिछले फरवरी में भारतीय वायुसेना द्वारा शूट किया गया PAK एयरफोर्स F-16 पाकिस्तान के लोगों के लिए एक गुप्त रहस्य है जिसे पाकिस्तान अपने लोगों से दूर रखता है। हम मारे गए पायलट के परिवार के प्रति सम्मान करते हैं और जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।'

पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट पर PoK को भारत का हिस्सा दिखाया गया

बीते दिनों पाकिस्तान सरकार ने कोरोनावायरस की जानकारी देने के लिए एक वेबसाइट बनाई। इसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत का हिस्सा बताया गया। अभी तक पीओके पर पाकिस्तान अपना अधिकार जताता रहा है और वहां की सुप्रीम कोर्ट ने वहां पर चुनाव कराए जाने का आदेश दिया था। इस पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था। अब सरकारी वेबसाइट पर ही पीओके को इमरान सरकार ने भारत का हिस्सा बताया है। covid।gov।pok नाम से बनाई गई इस वेबसाइट में ग्राफिक्स के जरिए कोरोना के संक्रमण का दायरा बताया गया है।

भारत ने कहा था- गिलगित-बाल्टिस्तान हमारा अभिन्न हिस्सा

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराए जाने के आदेश का कड़ा विरोध किया था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पूरे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलावा गिलगित-बाल्टिस्तान भी भारत का अभिन्न हिस्सा है। लिहाजा, पाकिस्तान इसे फौरन खाली कर दे। उसका यहां कब्जा गैरकानूनी है।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?