लाइव न्यूज़ :

watch: रूस ने दो बैलिस्टिक मिसाइल दागा, 50 लोग मारे गए और 200 अन्य घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2024 22:39 IST

Russia-Ukraine War: रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बचाव दल और चिकित्सकों ने 25 लोगों को बचाया, जिनमें से 11 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया।

Open in App
ठळक मुद्देरूसी सेना द्वारा किए गए सबसे घातक हमलों में से एक प्रतीत होता है।संचार संस्थान की एक इमारत आंशिक रूप से नष्ट हो गई। बचाव अभियान में सभी आवश्यक सेवाएं शामिल हैं।

Russia-Ukraine War: रूस ने दो बैलिस्टिक मिसाइल दागकर मध्य-पूर्वी यूक्रेन स्थित एक सैन्य प्रशिक्षण प्रतिष्ठान तथा नजदीकी अस्पताल पर हमला किया, जिसमें कम से कम 50 लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए। यूक्रेन के दो अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला पोल्टावा शहर में हुआ। पोल्टावा रूस की सीमा से लगभग 110 किलोमीटर (70 मील) और कीव से करीब 350 किलोमीटर (200 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह शहर राजधानी कीव और यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के बीच मुख्य राजमार्ग और रेल मार्ग पर स्थित है।

रूस-यूक्रेन के बीच 24 फरवरी, 2022 को युद्ध शुरू होने के बाद से यह हमला रूसी सेना द्वारा किए गए सबसे घातक हमलों में से एक प्रतीत होता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘संचार संस्थान की इमारतों में से एक (पोल्टावा मिलिटरी) आंशिक रूप से नष्ट हो गई। लोग मलबे में दब गए। कई लोगों को बचा लिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बचाव अभियान में सभी आवश्यक सेवाएं शामिल हैं।’’ जेलेंस्की ने कहा कि जो कुछ हुआ उसकी उन्होंने ‘‘पूर्ण और त्वरित जांच’’ के आदेश दिए हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हवाई हमले की चेतावनी जारी होने के तुरंत बाद मिसाइलों से तब हमला हुआ जब कई लोग आश्रय के लिए बंकरों की ओर जा रहे थे।

मंत्रालय ने इस हमले को ‘‘बर्बर’’ करार दिया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बचाव दल और चिकित्सकों ने 25 लोगों को बचाया, जिनमें से 11 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। पोल्टावा के गवर्नर फिलिप प्रोनिन ने बुधवार से तीन दिन के शोक की घोषणा की है। उन्होंने मृतकों की संख्या की घोषणा की और कहा कि हमले में 219 लोग घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि 18 लोग अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं। प्रोनिन ने अपने टेलीग्राम पेज पर लिखा, ‘‘पोल्टावा क्षेत्र और पूरे यूक्रेन के लिए एक बड़ी त्रासदी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुश्मन को निश्चित रूप से मानवता के खिलाफ अपने सभी अपराधों का जवाब देना होगा।’’ यह हमला उस दिन हुआ जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगोलिया के दौरे पर हैं।

इस बात का कोई संकेत नहीं है कि उनके मेजबान कथित युद्ध अपराधों के लिए अंतरराष्ट्रीय वारंट पर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग पर ध्यान देंगे। जेलेंस्की ने यूक्रेन के पश्चिमी साझेदारों से सैन्य सहायता की त्वरित आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपनी अपील दोहराई। वह यह भी चाहते हैं कि पश्चिमी साझेदार उन प्रतिबंधों में ढील दें जिनमें निर्धारित किया गया है कि उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए हथियारों से यूक्रेन रूसी धरती पर किन चीजों को निशाना बना सकता है और किनको नहीं।

कुछ देशों को डर है कि रूस पर हमला करने से युद्ध का दायरा बढ़ सकता है। जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर लिखा, ‘‘लंबी दूरी के हमले जो हमें रूसी आतंक से बचा सकते हैं, उनकी अभी जरूरत है, बाद में नहीं। दुर्भाग्यवश, हर दिन की देरी का मतलब है और अधिक मौत।’’

टॅग्स :यूक्रेनरूस-यूक्रेन विवादव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारतआत्मा को शांति तब मिलेगी, जब भारत पर चीन, रूस और अमेरिका हमला करेंगे?, निशिकांत दुबे ने कहा-भारत को ‘तोड़ने’ की साजिश में शामिल राहुल गांधी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल