लाइव न्यूज़ :

Watch Jaishankar 'Khata-Khat' Jibe Rahul Gandhi: जीवन ‘खटाखट’ नहीं?, जयशंकर ने राहुल पर तंज कसा, जिसके पास नौकरी वह जानता है..., देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2024 16:16 IST

Jaishankar 'Khata-Khat' Jibe Rahul Gandhi: जब तक हम मानव संसाधन विकसित नहीं कर लेते, तब तक कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है।

Open in App
ठळक मुद्देJaishankar 'Khata-Khat' Jibe Rahul Gandhi: मेरा आपके लिए यही संदेश है कि हमें इस पर कड़ी मेहनत करनी होगी। Jaishankar 'Khata-Khat' Jibe Rahul Gandhi: आप बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं कर लेते, जब तक आपके पास नीतियां नहीं होतीं।Jaishankar 'Khata-Khat' Jibe Rahul Gandhi: जीवन ‘खटाखट’ नहीं है। जीवन में कड़ी मेहनत की जरूरत होती है।

Jaishankar 'Khata-Khat' Jibe Rahul Gandhi: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि व्यक्ति को कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती और जीवन ‘खटाखट’ नहीं है। जिनेवा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए जयशंकर बदलते भारत और नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में किए गए बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता की टिप्पणी का परोक्ष संदर्भ दिया। जयशंकर ने बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए आवश्यक विशाल मानव संसाधनों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘जब तक हम मानव संसाधन विकसित नहीं कर लेते, तब तक कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। जब तक आप बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं कर लेते, जब तक आपके पास नीतियां नहीं होतीं।

इसलिए जीवन ‘खटाखट’ नहीं है। जीवन में कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। जीवन कर्मठता है’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिस किसी ने भी नौकरी की है और कड़ी मेहनत से काम किया है, वह यह जानता है। इसलिए मेरा आपके लिए यही संदेश है कि हमें इस पर कड़ी मेहनत करनी होगी।’’

इस साल लोकसभा चुनाव के लिए अभियान के तहत एक चुनावी रैली के दौरान, गांधी ने वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी जीतती है तो वह देश के हर गरीब परिवार की एक महिला के खाते में एक लाख रुपए हस्तांतरित करेगी। उन्होंने कहा था कि ये रुपये ‘खटाखट’ यानी तुरंत हस्तांतरित होंगे। 

टॅग्स :राहुल गांधीS Jaishankarकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा