लाइव न्यूज़ :

वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर को रूस में जासूसी के आरोप में हिरासत में लिया गया

By रुस्तम राणा | Updated: March 30, 2023 14:59 IST

इंटरफैक्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एफएसबी के रूप में जानी जाने वाली सुरक्षा सेवा ने एक बयान में कहा रि गेर्शकोविच पर अमेरिकी सरकार के हितों में जासूसी करने का संदेह है। 

Open in App
ठळक मुद्देरूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार को हिरासत में लिया हैगेर्शकोविच पर अमेरिकी सरकार के हितों में जासूसी करने का संदेह हैआरोप है कि अमेरिकी रिपोर्टर ने रूसी सैन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्र की

नई दिल्ली:रूस में वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर इवान गेर्शकोविच को जासूसी के आरोप में येकातेरिनबर्ग में हिरासत में लिया गया है, इंटरफैक्स न्यूज सर्विस ने गुरुवार को इस रिपोर्ट को प्रकाशित किया है। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार को हिरासत में लिया है। इंटरफैक्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एफएसबी के रूप में जानी जाने वाली सुरक्षा सेवा ने एक बयान में कहा रि गेर्शकोविच पर अमेरिकी सरकार के हितों में जासूसी करने का संदेह है। 

आरोप है कि अमेरिकी रिपोर्टर ने रूसी सैन्य-औद्योगिक परिसर के उद्यमों में से एक की गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्र की। गेर्शकोविच पहले एजेंस फ्रांस-प्रेसे और द मॉस्को टाइम्स के रिपोर्टर थे। उधर, इस मामले में द वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा, रूस की संघीय सुरक्षा सेवा एफएसबी ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर इवान गेर्शकोविच को हिरासत में लिया है, जो अखबार के मॉस्को ब्यूरो को सौंपा गया एक अमेरिकी नागरिक था और उसके खिलाफ "जासूसी" का मामला खोला गया है।

गेर्शकोविच की गिरफ्तारी यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को लेकर वाशिंगटन और मॉस्को के बीच बढ़ते संबंधों के साथ हुई है। वॉशिंगटन पोस्ट ने इस खबर को रिपोर्ट करते हुए लिखा, रूस ने कई अमेरिकी नागरिकों को इसी प्रकार से हिरासत में लिया है जिसमें डब्ल्यूएनबीए स्टार ब्रिटनी ग्राइनर भी शामिल है, जिसे दिसंबर में सजायाफ्ता रूसी हथियार डीलर विक्टर बाउट के लिए एक्सचेंज किया गया था।

अखबार ने कहा कि पिछले साल यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से, रूसी सरकार ने अपने खिलाफ उठने आवाज को दबाने के लिए आगे बढ़ी है और रूसी सेना की आलोचना पर रोक लगाने वाले सख्त कानूनों को अपनाया है।

टॅग्स :रूसरूस-यूक्रेन विवादअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!