लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine War: NATO को वोलोदिमीर जेलेंस्की की दो टूक, बोले- खुलकर कहो कि रूस से डरते हो...

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 22, 2022 10:04 IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि वह संघर्ष-विराम, रूसी सैनिकों की वापसी और यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी के बदले में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सदस्यता नहीं लेने के विषय पर चर्चा करने को तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में जेलेंस्की ने कहा कि यह हर किसी के लिए एक समझौता है।जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सीधी बातचीत के अपने आह्वान को भी दोहराया।उन्होंने कहा कि जब तक वह पुतिन से नहीं मिलते, यह समझना असंभव है कि क्या रूस भी युद्ध को रोकना चाहता है या नहीं।

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार देर रात दावा किया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को फिर से दावा किया कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) रूस से 'डर' रहा है। जेलेंस्की ने ये दावा रूस द्वारा यूक्रेन पर जारी आक्रमण के बीच किया है। बता दें कि दोनों देशों के बीच जंग जारी है, जिसके रुकने के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं।

कीव इंडिपेंडेंट ने Suspilne के हवाले से बताया कि जेलेंस्की ने ये भी कहा कि नाटो को या तो अब कहना चाहिए कि वे हमें स्वीकार कर रहे हैं, या खुले तौर पर कहें कि वे हमें स्वीकार नहीं कर रहे हैं क्योंकि वे रूस से डरते हैं, जो सच है। इस दौरान अपनी बात को जारी रखते हुए वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ये भी कहा कि और फिर, हमें शांत होने और कहने की जरूरत है, ठीक है, नाटो के सदस्य देश हमें नाटो में रहने के बिना सुरक्षा गारंटी प्रदान कर सकते हैं। समझौता वहीं होता है, जहां युद्ध का अंत होता है।

बता दें कि टीवी इंटरव्यू के दौरान जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सीधी बातचीत के अपने आह्वान को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि जब तक वह पुतिन से नहीं मिलते, यह समझना असंभव है कि क्या रूस भी युद्ध को रोकना चाहता है या नहीं। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष-विराम और सुरक्षा गारंटी प्रदान करने की दिशा में कदम उठाए जाने के बाद ही रूस समर्थित अलगाववादियों के कब्जे वाले क्रीमिया तथा पूर्वी दोनबास क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा करने के लिए तैयार होगा। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादवोलोदिमीर जेलेंस्कीNATOरूसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा