लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine War: यूक्रेन को हथियार और उपकरण भेज रहा फ्रांस, जेलेंस्की ने ट्वीट कर दी जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 26, 2022 14:52 IST

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्वीट कर बताया कि उनकी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से बात हुई है और यूक्रेन के सहयोगी हथियार और उपकरण भेज रहे हैं। युद्ध विरोधी गठबंधन काम कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्वीट कर बताया कि उनकी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से बात हुई हैजेलेंस्की ने ये भी बताया कि यूक्रेन के सहयोगी हथियार और उपकरण भेज रहे हैं

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष पर पूरी दुनिया पैनी नजर रखे हुए है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की देश में युद्ध से संबंधित हर घटना के बारे में लगातार अपडेट दे रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि उनकी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से बात हुई है। जेलेंस्की ने ट्वीट करते हुए बताया, "हमारे सहयोगी हथियार और उपकरण यूक्रेन भेज रहे हैं। युद्ध विरोधी गठबंधन काम कर रहा है।"

बता दें कि जेलेंस्की ने देश छोड़ने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने देशवासियों से मजबूती के साथ डेट रहने की अपील भी की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि लड़ाई अभी जारी है और यह यूक्रेन का भविष्य निर्धारित करेगी। मालूम हो, अमेरिका ने जेलेंस्की को यूक्रेन की राजधानी कीव से निकलने को कहा था। हालांकि, जेलेंस्की ने इससे इनकार कर दिया। वहीं, रूस-यूक्रेन की वजह से अब तक सैकड़ों लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

फिलहाल, वोलोदिमीर जेलेंस्की ने संघर्ष विराम की अपील की है और एक अस्पष्ट बयान में चेतावनी दी कि कई शहरों पर हमला हो रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, "आज रात हमें मजबूती के साथ डटे रहना होगा। आज ही यूक्रेन का भविष्य निर्धारित होगा।" बता दें कि कीव में रूसी सेना की ओर से किए गए हमलों में अपार्टमेंट की इमारत और पुलों और स्कूलों को भारी क्षति हुई है। इसके साथ ही ये भी संकेत मिल रहे हैं कि रूस यूक्रेन की मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने (अपदस्थ करना) की कोशिश कर सकता है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनVolodymyr Zelenskyइमेनुअल मेक्रो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा