लाइव न्यूज़ :

दावोस में उठी आवाज, जल रही है दुनिया, बचाना सिर्फ फायर ब्रिगेड का दायित्व नहीं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 22, 2020 08:54 IST

सोमारुगा ने कहा कि जैवविविधता पेरिस के एफिल टॉवर की तरह है और अगर आप टॉवर से रोजाना एक पेच निकाल लेते हैं तो शुरू में तो कुछ नहीं होगा, लेकिन आप पेच निकालते रहे तो एक दिन टॉवर गिर जाएगा. उन्होंने कहा, हमें चाहिए कि राजनेता वैश्विक तापमान वृद्धि और जलवायु परिवर्तन पर अपने अपने देशों में तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई करें.

Open in App
ठळक मुद्देस्विस राष्ट्रपति ने मानवता के भविष्य के लिए कीटों तथा जैवविविधता के महत्व को रेखांकित करते हुए उपस्थित प्रतिनिधियों को एक वीडियो भी दिखाया.उन्होंने निजी क्षेत्र से जैवविविधता पर मंडरा रहे खतरे से निपटने को कहा तथा नेताओं एवं सामाजिक संगठनों से भी इस दिशा में कार्रवाई करने को कहा.

स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति सिमोनेटा सोमारुगा ने कहा कि दुनियाभर में आग लगने की घटनाएं हो रहीं हैं और पर्यावरण के सामने मौजूद खतरों से निपटने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा और यह अकेले दमकल वालों का दायित्व नहीं है. सोमारुगा ने यहां विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में विशेष संबोधन में कहा, मैं आज दुनिया की हालत को चिंता के साथ देखती हूं.

असहिष्णुता, नफरत और प्रतिशोध है. हमें साझा भविष्य के लिए सही संतुलन बनाने की जरूरत है. स्विस फेडरेशन की अध्यक्ष ने कहा, दुनिया में आग लगी हुई है. हम अमेजन और ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग देख रहे हैं. उन्होंने कहा, दुनिया का पारिस्थितिकी संतुलन खतरे में है और हमें समझना होगा कि हम सबके लिए क्या परिणाम होंगे.

सोमारुगा ने कहा कि जैवविविधता पेरिस के एफिल टॉवर की तरह है और अगर आप टॉवर से रोजाना एक पेच निकाल लेते हैं तो शुरू में तो कुछ नहीं होगा, लेकिन आप पेच निकालते रहे तो एक दिन टॉवर गिर जाएगा. उन्होंने कहा, हमें चाहिए कि राजनेता वैश्विक तापमान वृद्धि और जलवायु परिवर्तन पर अपने अपने देशों में तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई करें.

स्विस राष्ट्रपति ने मानवता के भविष्य के लिए कीटों तथा जैवविविधता के महत्व को रेखांकित करते हुए उपस्थित प्रतिनिधियों को एक वीडियो भी दिखाया. उन्होंने निजी क्षेत्र से जैवविविधता पर मंडरा रहे खतरे से निपटने को कहा तथा नेताओं एवं सामाजिक संगठनों से भी इस दिशा में कार्रवाई करने को कहा.

टॅग्स :लोकमत समाचारदावोसऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल