भारतीयों के लिए इस मुस्लिम देश में वीजा फ्री एंट्री, मलेशिया के बाद ईरान ने लिया फैसला

By अंजली चौहान | Published: December 15, 2023 02:46 PM2023-12-15T14:46:35+5:302023-12-15T14:47:41+5:30

ईरान में अब भारतीयों के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, लेबनान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, ट्यूनीशिया, मॉरिटानिया, तंजानिया, जिम्बाब्वे, मॉरीशस, सेशेल्स के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी।

Visa free entry for Indians in this Muslim country, after Malaysia Iran took the decision | भारतीयों के लिए इस मुस्लिम देश में वीजा फ्री एंट्री, मलेशिया के बाद ईरान ने लिया फैसला

फाइल फोटो

Highlightsभारतीयों को ईरान में बिना वीजा मिलेगी एंट्री पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ईरान का फैसला33 देशों में अब भारतीयों की वीजा मुक्त एंट्री

नई दिल्ली: भारतीयों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है क्योंकि ईरान ने भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री देने का फैसला किया है। इससे पहले मलेशिया ने बड़ा कदम उठाते हुए भारतीयों को अपने देश में वीजा फ्री एंट्री देने का फैसला किया था। गौरतलब है कि मुस्लिम देश ईरान की कैबिनेट ने भारत सहित 33 देशों के यात्रियों के लिए वीजा आवश्यकताओं को माफ करने का फैसला किया है। ईरान के सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और हस्तशिल्प मंत्री एजातुल्ला जर्गहामी ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और दुनिया भर के देशों से अधिक आगंतुकों को आकर्षित करना है।

विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा कि पर्यटन के जरिए 'ईरानोफोबिया' को खत्म किया जा सकता है। 

भारत के साथ इन देशों को भी वीजा फ्री एंट्री 

जानकारी के अनुसार, ईरान में अब भारतीयों के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, लेबनान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, ट्यूनीशिया, मॉरिटानिया, तंजानिया, जिम्बाब्वे, मॉरीशस, सेशेल्स के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी। इससे पहले, ईरान ने तुर्की, अजरबैजान गणराज्य, ओमान, चीन, आर्मेनिया, लेबनान और सीरिया के आगंतुकों के लिए वीजा आवश्यकताओं को माफ कर दिया था।

बता दें कि भारतीयों के लिए ईरान के अलावा भी कई देश वीजा मुक्त ट्रेवल की इजाजत दे चुके हैं जिनमें, मलेशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, केन्या, श्रीलंका, थाईलैंड, डोमिनिका, हैती, समोआ, त्रिनिदाद और टोबैगो और अन्य शामिल हैं।

Web Title: Visa free entry for Indians in this Muslim country, after Malaysia Iran took the decision

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे