लाइव न्यूज़ :

वियतनाम के राष्ट्रपति वो वान थुओंग ने अपने पद से इस्तीफा दिया, कम्युनिस्ट पार्टी ने इस्तीफा स्वीकार किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: March 20, 2024 17:02 IST

वियतनाम के राष्ट्रपति वो वान थुओंग ने एक साल से अधिक समय तक पद पर रहने के बाद इस्तीफा दे दिया। सरकारी मीडिया वीएन एक्सप्रेस ने यह खबर दी

Open in App
ठळक मुद्देवियतनाम के राष्ट्रपति वो वान थुओंग ने अपने पद से इस्तीफा दियाथुओंग ने एक साल से अधिक समय तक पद पर रहने के बाद इस्तीफा दे दियाउनका इस्तीफा भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तेज होने के बीच आया है

Vietnam president resigns: वियतनाम के राष्ट्रपति वो वान थुओंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी ने बुधवार, 20 मार्च को राष्ट्रपति वो वान थुओंग का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। वो वान थुओंग ने एक साल से अधिक समय तक पद पर रहने के बाद इस्तीफा दे दिया। सरकारी मीडिया वीएन एक्सप्रेस ने यह खबर दी। 

सरकार ने एक बयान में कहा कि थुओंग ने पार्टी के नियमों का उल्लंघन किया है। बयान में "कमियों" का हवाला देते हुए राजनीतिक उथल-पुथल का संकेत दिया गया जो देश में विदेशी निवेशकों के विश्वास को नुकसान पहुंचा सकता है। बयान में कहा कि "कमियों ने जनता की राय पर नकारात्मक प्रभाव डाला है, जिससे पार्टी, राज्य और व्यक्तिगत रूप से उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है।"

कम्युनिस्ट पार्टी शासित वियतनाम में निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था सेंट्रल पार्टी कमेटी ने थुओंग के चुनाव के लगभग एक साल बाद ही उनके इस्तीफे को मंजूरी दे दी। 54 वर्षीय थुओंग मार्च 2023 में राष्ट्रपति बने। 1970 के दशक के मध्य में आधुनिक वियतनाम के युद्ध से उभरने के बाद वह सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति थे। वियतनाम में राष्ट्रपति का पद काफी हद तक औपचारिक है और देश के राजनीतिक पदानुक्रम में तीसरे स्थान पर है।

टॅग्स :VietnamCommunist Party
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या वियतनाम याद आ रहा है आपको?, यदि नहीं तो चलिए मैं याद दिला देता हूं?

भारत'सेक्स और बच्चों के लिए औरतों से शादी करो': चुनाव जीतने के बाद केरल के CPM नेता का विवादित बयान

विश्ववियतनाम के हा लॉन्ग बे में पर्यटकों की नाव पलटी, करीब 27 लोगों की मौत, 23 लापता

विश्व1988 में लागू और 2025 में हटाया?, वियतनाम में युवाओं की कमी, 2 बच्चों की नीति खत्म, बुजुर्गों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फैसला

ज़रा हटकेViral Video: वियतनामी लड़की के साथ सेल्फी लेने की लगी होड़, वीडियो देख भड़के यूजर्स; भारतीय पुरुषों की लगा दी क्लास

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा