लाइव न्यूज़ :

चीनी 'जासूसी' गुब्बारे को मार गिराने का वीडियो आया सामने, अमेरिकी फाइटर जेट ने ऐसे बनाया निशाना

By अनिल शर्मा | Updated: February 5, 2023 08:36 IST

पेंटागन के अधिकारियों ने कहा कि चीनी गुब्बारा अमेरिकी हवाई क्षेत्र में जासूसी कर रहा था। गुब्बारे का आकार तीन स्कूल बस जितना बड़ा था। गुब्बारे को मार गिराए जाने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बयान जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देगुब्बारे में विस्फोट का वीडियो हेली वाल्श ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है।पेंटागन के अधिकारियों के मुताबिक चीनी गुब्बारे को F-22 विमान से मिसाइल दागा गया।

वाशिंगटनः शनिवार को अमेरिकी प्रशासन ने सेना पर निगरानी रखने के संदेह वाले एक बड़े चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराने का दावा किया। फाइटर जेट द्वारा दक्षिण कैरोलिना के तट पर संदिग्ध गुब्बारे को मार गिराए जाने के कुछ ही समय बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। 

पेंटागन के अधिकारियों के मुताबिक चीनी गुब्बारे को F-22 विमान से मिसाइल दागा गया जिसके बाद अटलांटिक महासागर में 14 मीटर गहरे पानी में गिर गया। पेंटागन के अधिकारियों ने कहा कि चीनी गुब्बारा अमेरिकी हवाई क्षेत्र में जासूसी कर रहा था। गुब्बारे का आकार तीन स्कूल बस जितना बड़ा था। गुब्बारे को मार गिराए जाने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बयान जारी किया।

उन्होंने कहा, हमने सफलतापूर्वक इसे मार गियारा है। और मैं अपने उन एविएटर्स को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। 

गुब्बारे में विस्फोट का वीडियो हेली वाल्श ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है। उन्होंने दावा किया कि दक्षिण कैरोलिना के एक लोकप्रिय रिसॉर्ट शहर मायर्टल बीच में "विस्फोट सुना और महसूस किया"। जैसे ही  F-22 फाइटर के मिसाइल ने गुब्बारे को निशाना बनाया, वहां मौजूद लोग खुशी मनाते दिखे।

चीन का यह जासूसी गुब्बार अमेरिकी हवाई क्षेत्र में पहली बार 28 जनवरी को देखा गया था। इसके बाद यह कनाडाई हवाई क्षेत्र में पहुंच गया। एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, 31 जनवरी को यह गुब्बार दोबारा अमेरिकी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया। अधिकारी के मुताबिक गुब्बारे को मार गिराने की सूचना बीजिंग को दे दी गई थी। वहीं चीन ने दावा किया कि यह भटक कर वहां पहुंच गया था। इसपर खेद भी जताया था। बीजिंग ने कहा था कि यह नागरिक मौसम विज्ञान और अन्य वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला हवाई पोत है।

टॅग्स :अमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."