लाइव न्यूज़ :

वीडियो: यूक्रेन के शहरी इलाके में रूस का भीषण मिसाइल हमला, 16 लोगों की मौत, देखिए घटना के बाद का वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 6, 2023 19:17 IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा है कि कोस्तयान्तनिव्का शहर पर रूस ने किया मिसाइल हमला किया है। ये हमला एक मार्केट पर हुआ है जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल भी हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोस्तयान्तनिव्का शहर पर रूस ने किया मिसाइल हमलारूस के मिसाइल हमले में 16 लोगों की मौत की खबरकोस्तयान्तनिव्का शहर दोनेत्स्क इलाके में स्थित है

Ukraine war: रूस ने यूक्रेन के शहर कोस्तयंतीनिव्का पर भीषण मिसाइल हमला किया है। इस हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा है कि मारे गए लोग निर्दोष थे, ये वे लोग थे जिन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया था। ज़ेलेंस्की ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

रूस ने जहां मिसाइल दागी वह शहर कोस्त्यन्तिनिव्का यूक्रेन के पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति के पास है। इस इलाके में दोनों ही देशों की सेनाएं अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। रूसी हमले से व्यथित यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि इस रूसी बुराई को जल्द से जल्द हराया जाना चाहिए। हालांकि हमले के बारे में मॉस्को के अधिकारियों ने अभी तक दावों पर टिप्पणी नहीं की है।

यूक्रेनी प्रधान मंत्री डेनिस शमाहाल द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, 16 मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है, जबकि 20 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हमले की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव शुरू किया गया। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल सभी सेवाएं काम कर रही हैं और हमले के कारण लगी आग पर काबू पा लिया गया है।

बताया गया है कि पूर्वी शहर में एक बाज़ार, दुकानें और एक फार्मेसी प्रभावित हुई है, जो युद्ध के मैदान के करीब है।सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में विस्फोट के क्षण और उसके ग्राफिक परिणाम दिखाई दे रहे हैं। 

बता दें कि हाल ही में रूस ने यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र के एक बंदरगाह पर रविवार, 3 सितंबर को करीब साढ़े तीन घंटे तक ड्रोन से हमला किया। इस हमले में दो लोग घायल हुए थे। रूसी सेना ने ईरान में निर्मित 25 शाहिद ड्रोन से तड़के डेन्यूब नदी के किनारे हमला किया था। यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र स्थित वुहलेदर गांव पर भी रूस द्वारा की गई गोलाबारी की गई थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

हाल ही में यूक्रेन के जनरलों ने दावा किया है कि उन्होंने दक्षिण में रूस की अभेद्य कही जाने वाली फ्रंटलाइन को भेद दिया है। यूक्रेन की पैदल सेना और बख्तरबंद गाड़ियां  रूसी गोलाबारी की चपेट में आए बिना आगे बढ़ने की कोशिस कर रही हैं। माना जा रहा है कि रूस द्वारा आक्रामक हवाई हमलों के पीछे यूक्रेनी सेना द्वारा किया जा रहा जोरदार पलटवार भी बड़ा कारण है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनमिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल