लाइव न्यूज़ :

Video: पत्रकार के इस सवाल पर डोनाल्ड ट्रंप को आया गुस्सा, बोले- राष्ट्रपति से कभी इस तरह से बात मत करना 

By अनुराग आनंद | Updated: November 28, 2020 09:38 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे राष्ट्रपति रहते हुए अभी से 20 जनवरी तक बहुत कुछ होगा।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चुनाव में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी पाई गई है। हम तीसरी दुनिया के देश की तरह हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर बाइडेन को विजेता घोषित किया जाता है, तो इलेक्टोरल कॉलेज द्वारा एक तरह से मेरे लिए एक धोखा होगा।

नई दिल्ली: वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब भी चुनाव में अपनी हार को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। ट्रंप के अभी भी हार को स्वीकार करना बाकी है। गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप ने थैंक्सगिविंग प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर पर अपनी भड़ास निकाली। 

इंडिया डॉट कॉम रिपोर्ट के मुताबिक, जब रॉयटर्स के रिपोर्टर जेफ मेसन ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से एक सवाल पूछा तो इस सवाल को सुनकर ट्रंप बुरी तरह से क्रोधित हो गए। 

दरअसल, पत्रकार जेफ मेसन ने डोनाल्ड ट्रंप से चुनावी धोखाधड़ी के उनके दावों के खिलाफ सवाल किया था। विशेष रूप से, रॉयटर के व्हाइट हाउस के संवाददाता जेफ मेसन ने ट्रंप से पूछा कि क्या वह इलेक्टोरल कॉलेज वोट में राष्ट्रपति पद के लिए जो बाइडेन की जीत के बाद भी इस पद पर बने रहेंगे? 

 इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि निश्चित रूप से मैं व्हाइट हाउस छोड़ दूंगा और आप सबलोग इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं। लेकिन, मुझे लगता है कि मेरे राष्ट्रपति रहते हुए अभी से 20 जनवरी तक बहुत कुछ होगा। बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी पाई गई है। हम तीसरी दुनिया के देश की तरह हैं। 

इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि हम उन कंप्यूटर उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं जिन्हें आसानी से हैक किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बाइडेन को विजेता घोषित किया जाता है, तो इलेक्टोरल कॉलेज द्वारा एक तरह से मेरे लिए एक धोखा होगा।

इसके बाद जैसे ही रिपोर्टर ने एक बार फिर से कहा कि यदि आप हारेंगे...तो अभी यह सवाल भी पूरा नहीं हुआ था कि ट्रंप ने पत्रकार को रोकते हुए कहा कि राष्ट्रपति से खभी इस तरह से बात मत करना। ट्रंप ने कहा कि आप प्रभावहीन हैं और मैं अमेरिका का राष्ट्रपति हूं। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से इस तरह से बात करने का तरीका किसी भी तरह से सही नहीं है।  इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि जो बाइडन को 8 करोड़ वोट मिलने का कोई भी तरीका सही नहीं है। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट