लाइव न्यूज़ :

Video: आर्थिक संकट के बीच लंदन के लुइस विटन में 'शॉपिंग' करने पर ट्रोल हुए नवाज शरीफ

By रुस्तम राणा | Updated: March 6, 2023 20:57 IST

वीडियो में नवाज शरीफ को एक कार से उतरते और एक स्टोर में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है, जो मास्क पहने दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में नवाज शरीफ को एक कार से उतरते और एक स्टोर में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता हैवीडियो में देखा जा सकता है कि शरीफ लंदन में लग्जरी ब्रांड लुइस वुइटन के स्टोर में रोल्स रॉयस कार में आए

लंदन: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ लंदन में लग्जरी ब्रांड लुइस वुइटन के स्टोर में रोल्स रॉयस कार में आने का एक कथित वीडियो वायरल होने के बाद ट्रोल हुए हैं। 18-सेकंड के वीडियो को साझा करते हुए, इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं सहित ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने पूर्व प्रधान मंत्री की यात्रा पर व्यंग्य करते हुए उनका मज़ाक उड़ाया और कहा कि नेता लंदन के हाई एंड लक्ज़री डिज़ाइनर शॉप्स से अपने प्लेटलेट्स काउंट/ब्लड टेस्ट के परिणाम लेने गए थे।

वीडियो में नवाज शरीफ को एक कार से उतरते और एक स्टोर में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है, जो मास्क पहने दिखाई दे रहे हैं। शरीफ को "पाकिस्तान की बर्बादी के लिए जिम्मेदार" कहते हुए, एक यूजर ने लिखा, "नवाज शरीफ दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड लुई वुइटन में आधा मिलियन पाउंड (लगभग 30 करोड़ रुपये) की रोल्स-रॉयस कार में खरीदारी कर रहे हैं !!" वह पाकिस्तान की बर्बादी के लिए जिम्मेदार है। एक अन्य यूजर ने लिखा, नवाज शरीफ स्वास्थ्य और प्लेटलेट्स का बहाना लेकर पाकिस्तान से लंदन भाग गए। आज नवाज़ शरीफ अपने प्लेटलेट्स काउंट/ब्लड टेस्ट के नतीजे लेने के लिए अपनी बेंटले में लुइस वुइटन से मिलने गए।”।

पनामा पेपर्स के प्रकाशन के आधार पर क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान द्वारा उनके कार्यालय को चुनौती दिए जाने के बाद जुलाई 2017 में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने 73 वर्षीय शरीफ को प्रधान मंत्री के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि शरीफ परिवार ने संपत्ति को छिपाया है।

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तानLondon
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल