लाइव न्यूज़ :

वेनेजुएला में स्वतंत्रता दिवस पर विपक्षी नेता गुइदो ने निकाली रैली, मादुरो ने भी किया सैन्य परेड का नेतृत्व

By भाषा | Updated: July 6, 2019 13:00 IST

संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बैचेलेट ने वेनेजुएला पर एक चिंताजनक रिपोर्ट पेश की जिसमें देश में सुरक्षा बलों द्वारा की गई यातनाओं और हजारों हत्याओं समेत राजनीतिक विरोधियों और कार्यकर्ताओं पर हमले की ओर इशारा किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति मादुरो ने देश के संस्थापकों के सम्मान में पासेओ डे लॉस प्रोसेरेस में एक सैन्य परेड का नेतृत्व किया। वेनेजुएला में पांच जुलाई को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

वेनेजुएला के स्वतंत्रता दिवस पर देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के नेतृत्व में शुक्रवार को सैन्य परेड निकाली गई और इसी बीच विपक्षी नेता जुआन गुइदो ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। संयुक्त राष्ट्र ने देश में चरमराती कानून-व्यवस्था को लेकर सचेत किया है। खुद को वेनेजुएला का वैध कार्यवाहक राष्ट्रपति बताने वाले गुइदो ने काराकस की सड़कों पर रैलियां कर समर्थकों से उम्मीद नहीं छोड़ने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद मत छोड़ो! हम वहां पहुंचने वाले हैं! इसमें कोई संदेह नहीं है, हम कामयाब होंगे।’’ गुइदो को सुनने के लिए जो भीड़ जुटी, वह इस साल की शुरुआत में होने वाली रैलियों की तुलना में कम थी। गौरतलब है कि मादुरो की सरकार के सामने सीधी चुनौती पेश करते हुये गुइदो ने जनवरी में खुद को कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया था। वेनेजुएला में पांच जुलाई को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

इस बीच, राष्ट्रपति मादुरो ने देश के संस्थापकों के सम्मान में पासेओ डे लॉस प्रोसेरेस में एक सैन्य परेड का नेतृत्व किया। ऑपरेशनल स्ट्रैटेजी के कमांडर जनरल रेमीजियो केबालोस ने राष्ट्रपति को आश्वासन देते हुये कहा, ‘‘सशस्त्र बलों पर भरोसा करें ... हम देश के दुश्मनों का सामना करने से डरते नहीं हैं।’’

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बैचेलेट ने वेनेजुएला पर एक चिंताजनक रिपोर्ट पेश की जिसमें देश में सुरक्षा बलों द्वारा की गई यातनाओं और हजारों हत्याओं समेत राजनीतिक विरोधियों और कार्यकर्ताओं पर हमले की ओर इशारा किया गया है। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."