लाइव न्यूज़ :

वेनेजुएला संकट पर बंट गए अमेरिका और रूस जैसे दिग्गज देश, स्थिति पर भारत की करीबी नजर

By भाषा | Updated: January 25, 2019 15:27 IST

तेल समृद्ध लेकिन आर्थिक रूप से खस्ताहाल देश में उस समय अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई थी जब नेशनल असेम्बली के प्रमुख 35 वर्षीय गुइडो ने स्वयं को ‘‘कार्यवाहक राष्ट्रपति’’ घोषित कर दिया था।

Open in App

नई दिल्ली, 25 जनवरीः तेल समृद्ध लेकिन आर्थिक रूप से खस्ताहाल देश वेनेजुएला में जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत, वेनेजुएला में उभरती स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और उसका यह मानता है कि वहां के लोगों को अपने मतभेदों का रचनात्मक बातचीत के जरिये समाधान निकालना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘‘हम वेनेजुएला में उभरती स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है। हमारा यह मत है कि वेनेजुएला के लोगों को अपने मतभेदों का समाधान रचनात्मक बातचीत के जरिये बिना हिंसा का रास्ता अपनाये निकालना है।’’ 

मंत्रालय ने कहा,‘‘ हम मानते हैं कि वेनेजुएला के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिये उस देश में लोकतंत्र, शांति और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है ।’’ बयान में कहा गया है कि भारत और वेनेजुएला के बीच करीबी और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं।

उल्लेखनीय है कि तेल समृद्ध लेकिन आर्थिक रूप से खस्ताहाल देश में उस समय अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई थी जब नेशनल असेम्बली के प्रमुख 35 वर्षीय गुइडो ने स्वयं को ‘‘कार्यवाहक राष्ट्रपति’’ घोषित कर दिया था। उन्हें अमेरिका और ब्राजील, अर्जेंटीना और कोलंबिया समेत कम से कम 12 क्षेत्रीय ताकतों ने समर्थन दिया।

मादुरो के पिछले साल दोबारा राष्ट्रपति बनने को विपक्ष ने चुनौती दी है और इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई थी लेकिन शक्तिशाली सेना समाजवादी नेता के प्रति वफादार बनी हुई है।

वेनेजुएला में अमेरिका समर्थित विपक्ष के नेता जुआन गुइडो द्वारा देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सीधी चुनौती दिए जाने के बीच देश की शक्तिशाली सेना ने मादुरो को बृहस्पतिवार को अपना समर्थन दिया और इसके बाद पूरे घटनाक्रम से संकटग्रस्त देश का भविष्य अधर में लटक गया है। इस क्रम में विरोध प्रदर्शनों में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

टॅग्स :अमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट